भायंदर: मीरा-भायंदर में रहने वाले लाखों झोपड़ावासियों के पक्के घरों का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। मंगलवार को बीजेपी मीरा-भायंदर विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास द्वारा मीरा रोड के बुद्ध विहार सभागृह में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसके बाद यह साफ हो गया कि जल्द ही झोपड़पट्टी में रहने वाले लाखों लोगों को पक्के घर मिलने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।
ऐसे मिलेगा पक्का घर
बैठक में मौजूद एसआरए अधिकारियों ने मीरा-भायंदर के आर्किटेक्ट का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि किस तरह योजना के तहत बिना किसी रूकावट के लोगों को पक्के घर दिए जाएंगे। उन लोगों ने हर संभव मदद और सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एडवोकेट रवि व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना और लक्ष्य के तहत हर किसी को उनका पक्का मकान दिलाना और मीरा भायंदर शहर को झोपड़पट्टी मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है।
