Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
HomeBreaking Newsकृष्ण की तरह मेरे खिलाफ भी साजिश रची, बिहार में कई कंस,...

कृष्ण की तरह मेरे खिलाफ भी साजिश रची, बिहार में कई कंस, जेल से बाहर आते ही बरसे मनीष कश्यप

Youtuber Manish Kashyap: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद आज उन्हें जेल सें रिहा कर दिया गया। मनीष बिहार के बेउर जेल में बंद थे। मनीष कश्यप 9 महीने बाद जेल से रिहा हुए हैं। पहले मनीष कश्यप को तमिलनाडु ले जाया जाना था। लेकिन पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उसे बिहार में ही रखा गया। मनीष कश्यप शनिवार दोपहर 12:30 बजे बेउर जेल से बाहर निकले। उनकी रिहाई की खबर सुनकर जेल के बाहर उनके समर्थकों की काफी भीड़ जमा थी।

तमाम औपचारिकताओं और कागजी कार्यवाही को पूरा करने के बाद मनीष कश्यप को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से निकलने के दौरान उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। मनीष कश्यप को पटना हाईकोर्ट, पटना सिविल कोर्ट और बेतिया कोर्ट से सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है। आखिरकार बेतिया कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR, पत्नी को बुरी तरह से पीटने का आरोप

जेल से निकलते ही बिहार सरकार पर बरसे मनीष कश्यप

बाहर आने के बाद मनीष कश्यप ने कहा, मैं बिहार सरकार से नहीं डरता। मैंने किसी की हत्या नहीं की है। पहले मेरे बारे में गलत खबरें फैलाई गई। बाद में जब सच्चाई सामने आई तो सभी मीडिया ने इसका समर्थन किया। मनीष कश्यप ने कहा कि अब वह बिहार को बदलने का काम करेंगे। बिहार के युवा इसे बदलेंगे। बिहार का डीएनए इतना बुरा नहीं है कि डरें।

1 जनवरी 2024 से बदल जायेंगे कई नियम! 31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान

मनीष कश्यप ने कहा, बिहार में कंस की सरकार है। मेरे खिलाफ साजिश रची गयी। इस कारण मैं 9 महीने तक जेल में रहा। भगवान कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था। बिहार में ऐसे कई कंस हैं जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिश रची।

Loksabha Election: शरद पवार और राहुल गांधी के बीच मीटिंग, सीट आवंटन का फैसला अंतिम चरण में?

क्या है पूरा मामला?

मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में प्रवासी बिहारी मजदूरों के खिलाफ कथित मारपीट और हिंसा का फर्जी वीडियो बनाने और प्रसारित करने का आरोप है। उनके खिलाफ बेतिया में भी रंगदारी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बेतिया के एक मामले में सरेंडर किया था। ईडी ने उनके खिलाफ कई मामलों में कार्रवाई शुरू की है।

ऐन चुनाव के मौके पर महाराष्ट्र के इस पूर्व मंत्री को पांच साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना, क्या है मामला

तमिलनाडु पुलिस उन्हें मदुरई ले गई थी। उन्हें मदुरई जेल में भी काफी समय बिताना पड़ा। उन पर रासुका एक्ट भी लगाया गया. बाद में उन्हें पटना हाई कोर्ट के आदेश पर बेउर जेल में शिफ्ट किया गया था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments