मुंबई : भारत में फिर से कोरोना जैसे भीषण महामारी ने दस्तक दी है. इस बार का सब-वैरिएंट JN.1 काफी तेजी से फैल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार 26 दिसंबर तक देशभर में JN.1 इस कोविड प्रकार के कुल 109 मामले सामने आए हैं. इससे नागरिकों में चिंता का वातावरण है. यह वायरस अब तक देश के कुल 18 राज्यों में फैल चुका है.
आधिकारिक सूत्रों ने दिए गए जानकारी के मुताबिक, अब तक गुजरात में JN.1 वायरस के 36 मामले सामने आए हैं. कर्नाटक में 34, गोवा में 14, महाराष्ट्र में से 9, केरल में से 6 और राजस्थान में 4, तमिलनाडु में 4 और तेलंगाना से 2 मामले सामने आए हैं. ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. पर तेजी से फैल रही इस बीमारी के वजह से फिर से चिंताजनक स्थिति निर्माण हुई है.
View this post on Instagram
निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर जोर
नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल दिए के अनुसार, नए वैरिएंट की बारीकी से जांच की जा रही है. इसके दौरान उन्होंने राज्यों में लोगों को अपनी सुरक्षा रखने की सूचना दी गई है. बाहर जाते समय मास्क पहने और अपने आरोग्य का उचित ख्याल रखें ऐसी सूचना आरोग्य विभाग से दी जा रही है.
Mumbai News: न्यू ईयर पर सेंट्रल रेलवे रात में चलाएगी 4 विशेष उपनगरीय सेवाएं, ये है टाइमिंग
चिंता करने की कोई जरूरत नहीं
PTI समाचार एजेंसी के मुताबिक डॉ पॉल ने कहा, ‘हालांकि संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और देश में इसके अनेक प्रकार सामने आ रहे हैं लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि, सिर्फ 92% संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है. घर पर ही उनका प्रशिक्षण किया जा रहा है. उनमें वायरस के हल्के लक्षण पाए गए हैं.
फिलहाल अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है. इसीलिए नागरिकों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है. राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को अपनाने की सलाह दी गई है. इतना ही नहीं उन्होंने सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी के मामलों पर निगरानी रखने का आदेश दिया गया है.
भारत में कोरोना के 529 नए मरीज सामने
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बुधवार को कोरोना के 529 नए मामले सामने आए हैं. जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4093 हो गई है. इतना ही नहीं 3 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हो चुकी है. मृतकों में दो कर्नाटक और एक गुजरात का व्यक्ति है.
‘उन्हें गंभीरता से न लें’, जानिए नाना पाटेकर पर क्यों भड़के महाराष्ट्र कांग्रेस अध्य्क्ष नाना पटोले
