मुंबई: नाना पाटेकर अपने अलग-अलग बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। सख्त स्वभाव के कारण नाना पाटेकर को कभी आलोचना और सराहना दोनों सहनी पड़ती है। फ़िलहाल एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर के बयान पर लोग जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भी नाना पाटेकर की आलोचना की है।
नाना पटोले ने की नाना पाटेकर की आलोचना
दरअसल नाना पाटेकर ने कहा था कि साल 2024 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके बयान की इस समय खूब चर्चा हो रही है। पाटेकर के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने नाना पाटेकर की आलोचना करते हुए कहा, ‘नाना की कई फिल्में फ्लॉप हुई हैं…उन्हें ज्यादा गंभीरता से न लें.’
नाना पाटेकर ने क्या कहा?
जी बिजनेस को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर से जब आगामी चुनाव के बारे में यह पूछा गया कि नाना आपको क्या लगता है, कौन सी पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी, कौन जीतेगा? इस पर नाना पाटेकर ने कहा, मुझे लगता है कि बीजेपी को एक और बड़ी जीत मिलेगी।
बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर नाना ने कहा, ‘बीजेपी को 375 से 400 सीटें मिलेंगी। नाना पाटेकर ने कहा कि एक कारण तो यह है कि हमारे पास बीजेपी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दूसरी बात यह है कि इस बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में नजर आएंगे।
क्या नाना पाटेकर खड़कवासला से लड़ेंगे चुनाव?
चर्चा है कि नाना पाटेकर खड़कवासला से चुनाव लड़ेंगे? क्योंकि नाना पाटेकर ने जब गणपति दर्शन करने गए थे तब उन्होंने अजित पवार से भी खडकवासला से लड़ने की इच्छा जताई थी। ऐसी चर्चा है कि नाना एनसीपी के अजित पवार गुट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि नाना ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन इसकी खूब चर्चा हो रही है।
