Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिभायंदर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, भव्य कलश यात्रा में शामिल...

भायंदर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, भव्य कलश यात्रा में शामिल हुईं सैकड़ों महिलाएं 

मुंबई: मायानगरी मुंबई से सटे भायंदर पश्चिम के बालाजी ग्राउंड मे दादी परिवार द्वारा आयोजित देवी चित्रलेखा जी के श्रीमद भागवत सप्ताह के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। माहेश्वरी भवन से बालाजी ग्राउंड तक निकाली गयी इस भव्य यात्रा मे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। 1जनवरी से 7जनवरी तक होने वाली इस कथा के पहले दिन देवी चित्रलेखा जी ने भागवत महात्मामय को लेकर सत्संग में अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक और मीरा भायंदर भाजपा विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास और हरीश अग्रवाल ने बताया की सात दिनों तक भागवत के सभी विषयों और सनातन धर्म को लेकर देवी चित्रलेखा अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी और भजन संध्या के जरिये भी लोग धार्मिक रसपान कर सकेंगे।

पूरे आयोजन की रूपरेखा जानिए

मीरा भायंदर -दादी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 1 जनवरी से 7 जनवरी तक भायंदर पश्चिम के बालाजी (पपैया) ग्राउंड में श्रीमद्
भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें सुप्रसिद्ध कथा वाचक देवी चित्रलेखा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक भागवत कथा प्रस्तुत करेंगी। दादी परिवार अपने अठराहवे वार्षिक उत्सव के तहत इस कथा और सत्संग को आयोजित कर रहा है। जिसमें बड़ी संख्या मे भक्त देवी चित्रलेखा के मुखारबिंद से भागवत कथा और सुंदर भजनों का रसपान कर सकेंगे।
कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक मीरा भायंदर भाजपा विधानसभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास और हरीश अग्रवाल ने बताया की देश मे जिस तरह का राममय माहौल है। उसके चलते बड़ी संख्या में सभी क्षेत्र के गणमान्य लोग और आम जनमानस इस भव्य कथा और सत्संग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जिसके लिए सारे इंतज़ाम किये जा चुके है।
leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments