Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयअगले 5 दिनों में महाराष्ट्र में बारिश और ठंड, पुणे समेत इन...

अगले 5 दिनों में महाराष्ट्र में बारिश और ठंड, पुणे समेत इन इलाकों के लिए अलर्ट; पढ़ें मौसम रिपोर्ट 

मुंबई : महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है. कहीं ठंड तो कहीं गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. इसके अलावा राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी है. मौसम विशेषज्ञ माणिकराव खुळे  के मुताबिक आज यानी रविवार से लेकर आगामी पांच दिनों तक पूरे महाराष्ट्र में कड़ाके की ठंड की संभावना है.
खासतौर पर खांदेश और नासिक शहर के आस-पास छत्रपति संभाजी नगर, पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापूर, सोलापूर जिलों में मंगलवार, 9 जनवरी को बारिश की संभावना ज्यादा है. इसके साथ हुबेली के शहर में भी सुबह-सुबह बारिश हो सकती है यह जानकारी माणिकराव खुले ने मीडिया से बात करते वक्त दी.

Ram Mandir Ayodhya: अब मुंबई में लीजिए अयोध्या का अनुभव, यहां बन रही है राम मंदिर की प्रतिकृति

बारिश आसार के चलते महाराष्ट्र में फिर से सर्दी की संभावना है. इसके बाद 11 जनवरी से उत्तर भारत से आने वाली हवाओं के कारण फिर से सर्दी बढ़ने की संभावना है. इसके बाद 5 दिनों में मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है. साथ ही, विदर्भ क्षेत्र में आज विदर्भ के साथ ही  छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by lead news today (@leadnewstoday)

इसके साथ ही, आज पश्चिम हिमालय में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, अगर बारिश में वृद्धि नहीं हुई तो सर्दी में भी कमी होने की संभावना है.

Delhi Schools: ठंड के कारण दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल बंद, अगले पांच दिनों तक लिए आदेश जारी

 

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments