Friday, April 17, 2026
No menu items!
Homeक्राइममुंबई में गुंडों ने एक बुजुर्ग को पीटकर अधमरा किया, 6 आरोपी...

मुंबई में गुंडों ने एक बुजुर्ग को पीटकर अधमरा किया, 6 आरोपी गिरफ्तार लेकिन सरगना फरार 

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुंडों और आपराधिक किस्म के लोगों के मन से पुलिस का डर अब ख़त्म होता हुआ नजर आ रहा है। बीते गुरुवार की रात एक साठ साल के बुर्जुग को कुछ गुंडों ने बुरी तरह से पीट कर अधमरा कर दिया। इस पीड़ित बुजुर्ग की गलती बस इतनी थी कि उन्होंने रात में दो लोगों के बीच में हो रहे झगडे को सुलझाने का प्रयास किया था। लेकिन उन्हें सड़क पर दो लोगो में हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करना भारी पड़ गया। यह घटना मुंबई शहर के विलेपार्ले वेस्ट इलाके की है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि मुंबई के विलेपार्ले वेस्ट की कस्तूरी बिल्डिंग में रहने वाले 60 वर्षीय हिमांशु शाह रात 2 से 3 बजे के बीच अपने घर जा रहे थे। उस समय उनकी बिल्डिंग के बाहर दो लोगो में जोरदार बहस हो रही थी। जिसमें से एक कार सवार था और दूसरा मोटरसाइकिल सवार था। हिमांशु ने दोनो में हो रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश की। तभी बाइक सवार गुस्से में हिमांशु शाह से ही बदतमीजी करने लगा।

100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी

इस बीच मामले को बिगड़ता देख हिमांशु शाह ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। जिस की वजह से बाइक सवार और ज्यादा खफा खफा हो गया। पुलिस के आने के पहले उसने अपने 7 से 8 दोस्तों को बुला लिया फिर सभी ने मिलकर हिमांशु को डंडे और पत्थरों से बुरी तरह से पीटा जिस की वजह से हिमांशु शाह को गहरी चोट के साथ-साथ हड्डी भी टूट गई। फिलहाल जुहू पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 गुंडों को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि, अभी भी मुख्य आरोपी जिगर और संकेत फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बहरहाल  इस घटना से ये बात साफ हो गई है कि मुंबई में आपराधिक किस्म के लोगों को पुलिस का कोई डर नहीं है। जो मामूली बात पर किसी को भी सरेराह पीट देते हैं फिर चाहे वह कोई बच्चा हो, बुजुर्ग हो या फिर जवान।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments