Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिमनोज जरांगे पाटिल की मुश्किलें बढ़ीं, आंदोलन की होगी एसआईटी जांच, महाराष्ट्र...

मनोज जरांगे पाटिल की मुश्किलें बढ़ीं, आंदोलन की होगी एसआईटी जांच, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का आदेश

मुंबई: मराठा समाज को आरक्षण दिलाने के लिए आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) की फिलहाल मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल अंतरवली सराटी में पथराव की घटना पर सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार नोकझोंक देखने को मिली। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष ने विपक्ष और मनोज जरांगे पाटिल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरकार में शामिल दलों ने मनोज जरांगे पाटिल पर साजिश की भाषा बोलने का आरोप लगाया गया है। बीजेपी विधायक आशीष शेलार (BJP MLA Ashish Shelar) ने अंतरवली सराटी मामले में एसआईटी नियुक्त करने की मांग की है।

आशीष शेलार ने कहा कि अगर इस मामले के पीछे एनसीपी का हाथ है तो इसकी एसआईटी से जांच होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले की एसआईटी जांच के भी आदेश दिए हैं। इससे मनोज जरांगे की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 3 हजार पदों पर सीधी भर्ती, अभी आवेदन करें और नौकरी पाएं

आशीष शेलार का जरांगे पाटिल के आंदोलन पर हमला

बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने विधानसभा में मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन पर जोरदार हमला बोला। शेलार ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक रद्द करवाएंगे। ऐसी भाषा का प्रयोग करने वाले आप कौन हैं? इस षडयंत्र योजना कैसे बनी? क्या मराठा समाज का एकाधिकार एक व्यक्ति को दे दिया गया है? जरांगे जहां रहते हैं वह फैक्ट्री किसकी है? वहां पत्थर कहां से आए? इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।

पीएम मोदी ने ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत 553 स्टेशनों की आधारशिला रखी, देश भर में 1500 आरओबी/अंडरपास का उद्घाटन  

अंतरवली सराटी पथराव मामले की एसआईटी जांच होनी चाहिए। जिससे यह पता चल सके कि इस मामले के पीछे एनसीपी का हाथ है या नहीं?

महाराष्ट्र को बदनाम करने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं

मनोज जरांगे पाटिल को घेरते हुए आशीष शेलार ने कहा कि किसी को भी महाराष्ट्र को बदनाम करने वाली भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। विपक्ष हमारे रुख से सहमत होगा। छगन भुजबल को भी धमकी दी गई। मराठा समाज को बदनाम किया जा रहा है। मराठा समाज को पराक्रमी और संयमी कहा जाता है। शेलार ने कहा कि किसी भी समुदाय को नुकसान पहुंचाए बिना मराठा समुदाय के हितों की रक्षा की जानी चाहिए।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments