Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeलोकल न्यूजयात्रीगण कृपया ध्यान दें, रविवार को सेंट्रल रेलवे पर होगा मेगा ब्लॉक,...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रविवार को सेंट्रल रेलवे पर होगा मेगा ब्लॉक, घर से निकलने के पहले ये खबर जरूर पढ़ें

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई(Mumbai Local Trains) में लोकल ट्रेनों को शहर की लाइफ लाइन कहा जाता है। अगर ये ट्रेनें एक घंटे के लिए भी बंद हो  जाती हैं तो पूरा शहर थम सा जाता है। रखरखाव संबंधी कार्य के चलते आगामी रविवार (दिनांक 31.3.2024) को मध्य रेल पर मेगा ब्लॉक रहेगा। जिसकी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन स्लो लाइन सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक

सीएसएमटी मुंबई से सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.18 बजे तक छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों पर रुकेंगी और फिर मुलुंड स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।

सुबह 10.58 बजे से दोपहर 3.59 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाएं मुलुंड में अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन पर रुकेंगी और फिर माटुंगा स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।

सुबह 11.00 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच सीएसएमटी से छूटने/पहुंचने वाली सभी अप और डाउन लोकल निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी। डाउन स्लो लाइन पर, ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल सुबह 09.53 बजे सीएसएमटी से छूटने वाली टिटवाला लोकल होगी और ब्लॉक के बाद पहली लोकल दोपहर 3.32 बजे सीएसएमटी से छूटने वाली आसनगांव लोकल होगी।

अप स्लो लाइन पर, ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल सुबह 10.27 बजे ठाणे से छूटने वाली आसनगांव लोकल होगी और ब्लॉक के बाद पहली लोकल शाम 04.03 बजे ठाणे से छूटने वाली कल्याण लोकल होगी।

पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक
(नेरुल/बेलापुर-उरण पोर्ट लाइन को छोड़कर)

पनवेल से सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई की ओर जाने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर की ओर जाने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेंगी।

पनवेल से सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक ठाणे की ओर जाने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं और ठाणे से सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल की ओर जाने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेंगी।

डाउन हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल सुबह 9.30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और 10.50 बजे पनवेल पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद सीएसएमटी से रवाना होने वाली पहली लोकल दोपहर 3.16 बजे होगी और 4.36 बजे पनवेल पहुंचेगी।

अप हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले सीएसएमटी के लिए आखिरी लोकल सुबह 10.17 बजे पनवेल से रवाना होगी और 11.36 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद पनवेल से रवाना होने वाली सीएसएमटी के लिए पहली लोकल शाम 4.10 बजे होगी और 5.30 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले पनवेल की ओर जाने वाली आखिरी लोकल सुबह 9.39 बजे ठाणे से रवाना होगी और 10.31 बजे पनवेल पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद ठाणे से रवाना होने वाली पनवेल की ओर जाने वाली पहली लोकल शाम 4.00 बजे रवाना होगी और 04.52 बजे पनवेल पहुंचेगी।

अप ट्रांस-हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले ठाणे की ओर जाने वाली आखिरी लोकल सुबह 10.41 बजे पनवेल से रवाना होगी और ठाणे में सुबह 11.33 बजे पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद ठाणे की ओर जाने वाली पहली लोकल ट्रेन शाम 4.26 बजे पनवेल से रवाना होगी और शाम 5.20 बजे पनवेल पहुंचेगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरुल और उरण स्टेशनों के बीच पोर्ट लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ये रखरखाव मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग दें।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments