Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिझारखंड में तीन सीटों समेत उपचुनाव के लिए थमा प्रचार का शोर,...

झारखंड में तीन सीटों समेत उपचुनाव के लिए थमा प्रचार का शोर, किस सीट पर कैसा माहौल

नई दिल्‍ली। झारखंड (Jharkhand)समेत आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों(union territories) की 49 सीटों पर 20 मई को मतदान (vote)होना है। चुनाव प्रचार(Election Campaign) शनिवार को थम गया। इस चरण में 695 उम्मीदवार मैदान(candidate field) में है, जिसमें 82 महिलाएं और 613 पुरुष कैंडिटेट शामिल हैं। झारखंड में तीन सीटों समेत गांडेय उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर शनिवार की शाम थम गया। चतरा, हजारीबाग, कोडरमा संसदीय सीट के लिए पार्टियों ने आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी। इन सीटों पर सोमवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

चुनावी कार्यों को व्यवस्थित तरीके से अंजाम देने के लिए मतदान कर्मी रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे मॉक पोल होगा और सात बजे से मतदाताओं के लिए वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस चरण में 6705 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। हर बूथ पर दो-दो 4डी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे मतदान केंद्र के अंदर और बाहर नजर रखी जा सके। इसके अलावा सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है

तीन सीटों पर 54 प्रत्याशी मैदान में

झारखंड में इस चरण में चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय सीट पर कुल 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 58,23,721 मतदाता करेंगे। चतरा में 22 प्रत्याशी दौड़ में हैं। यहां भाजपा के कालीचरण सिंह और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी के बीच सीधा मुकाबला है। 1899 मतदान केंद्रों पर 16,87,227 मतदाता कर सकेंगे।

वहीं कोडरमा में 15 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। भाजपा से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और भाकपा माले के विनोद सिंह के बीच टक्कर है। मतदान के लिए 2552 बूथ बनाए गए हैं। कुल 22,00,710 मतदाता हैं। हजारीबाग में 17 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जयप्रकाश भाई पटेल के बीच सीधी भिड़ंत है। 2254 मतदान केंद्रों पर 19,35,784 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

गांडेय और बेंगाबाद में कल्पना का रोड शो

गांडेय उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को विभिन्न गांवों में रोड शो किया। कल्पना ने बेंगाबाद के डाकबंगला मोड़ होते हुए फुलजोरी गांव से गांडेय प्रखंड में प्रवेश किया। उनका रोड शो पहरीडीह, भंडरकुंडा, घाटकुल, मेदनीसारे, मोहदा मोड़, अहिल्यापुर में हुआ। उन्होंने हनुमान मंदिर में माथा टेका और हेमंत सोरेन की जेल से जल्द रिहाई की मन्नत मांगी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments