Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeखेलIPL 2024: Final में पहुंची हैदराबाद, सबसे ज्यादा खिताबी मुकाबला खेलने वाली...

IPL 2024: Final में पहुंची हैदराबाद, सबसे ज्यादा खिताबी मुकाबला खेलने वाली 5वीं टीम बनी

नई दिल्‍ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से हराकर आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। पैट कमिंस के नेतृत्व में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहला क्वालीफायर हारने के बाद दूसरे क्वालीफायर में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। फाइनल में उसका सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा, जिसने हैदराबाद को पहले क्वालीफायर में 8 विकेट से हराया था। दूसरा क्वालीफायर जीतने के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद सबसे ज्यादा बार इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल खेलने वाली पांचवीं टीम बन गई है।

तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने भी तीन बार फाइनल खेला है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेला है। टीम ने 10 बार फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई इंडियंस की टीम ने 6 बार फाइनल का टिकट कटाया है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने चार बार फाइनल खेला है और दो बार विनर रही है।

ध्रुव जुरेल और यशस्‍वी जायसवाल ने टीम को उभारा

सनराइजर्स के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम ध्रुव जुरेल (35 गेंद में नाबाद 56, सात चौके, दो छक्के) और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (42) की उम्दा पारियों के बाजवूद सात विकेट पर 139 रन ही बना सकी। सनराइजर्स की ओर से शाहबाज ने 23 रन देकर तीन जबकि अभिषेक ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए।

सनराइजर्स ने इससे पहले क्लासेन (34 गेंद में चार छक्कों से 50 रन ) के अर्धशतक से नौ विकेट पर 175 रन बनाए। क्लासेन ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (34) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 और शाहबाज (18) के साथ सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी भी की। राहुल त्रिपाठी ने भी (37) उपयोगी पारी खेली।
रॉयल्स की ओर से आवेश खान (27 रन पर तीन विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (45 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि संदीप शर्मा (25 रन पर दो विकेट) ने दो विकेट हासिल किए। फाइनल रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments