Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeखेलइंग्लैंड के इन दिग्गजों ने की टी20 विश्व कप की भविष्यवाणी, इस...

इंग्लैंड के इन दिग्गजों ने की टी20 विश्व कप की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया विनर

नई दिल्‍ली । अमेरिका और वेस्टइंडीज(America and the West Indies) में टी20 विश्व कप(T20 World Cup) का नौवां संस्करण खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट (Tournament)में हिस्सा लेने के लिए ज्यादातर टीमें वहां पहुंच गई हैं। वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों(players before the world cup) के फॉर्म, टीम स्ट्रेंथ और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार टीमों के बारे में चर्चा शुरू हो गई है। पूर्व क्रिकेटर्स ने अपनी-अपनी पसंदीदा टीमें चुनी हैं, जोकि खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं। ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका जीतने के प्रबल दावेदार हैं। एबी डिविलियर्स, नासिर हुसैन, माइकल आथर्टन और इयोन मोर्गन ने भी अपनी पसंदीदा टीम चुनी है, जो ट्रॉफी जीत सकती हैं।

विश्व कप इंग्लैंड जीते: इयोन मोर्गन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने टी20 विश्व कप की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम बताए हैं। उनके मुताबिक भारत, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने भारत को टी20 विश्व कप के चैंपियन के रूप में चुना है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं विश्व कप इंग्लैंड जीते। वहीं वेस्टइंडीज को वह आगे तक जाते हुए देखना चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप का खिताब जीतेगी: हुसैन

नासिर हुसैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी नजर में ऑस्ट्रेलिया विश्व कप का खिताब जीतेगी। माइकल आर्थटन ने कहा कि वह साउथ अफ्रीका के पक्ष में हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटरों की बात करें तो सुनील गावस्कर के मुताबिक टी20 विश्व कप के चार सेमीफाइनलिस्ट भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज होंगे। मोहम्मद कैफ ने भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को चुना है।

भारत एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलेगा। टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत की चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 9 जून को भिड़ंत होगी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments