Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंAC में ब्लास्ट से फ्लैट में लगी आग, सोने वाले उठकर भागे

AC में ब्लास्ट से फ्लैट में लगी आग, सोने वाले उठकर भागे

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद इलाके के वसुंधरा में गुरुवार को फ्लैट की पहली मंजिल पर लगे एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई. आग की लपटों से सारा सामन जल गया. आग की जद में बगल का फ्लैट भी आ गया था. फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंकर आग पर काबू पा लिया. इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई.

आग की घटना सुबह करीब पांच बजे की है. घटनास्थल पर आग पर काबू करने के लिए 2 फायर टेंडर यूनिट पहुंची. चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल के मुताबिक, वैशाली फायर स्टेशन पर सुबह करीब 5 बजे वसुंधरा सेक्टर-1 के फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली. आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम रवाना कर दी गई. फायर कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया.

भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर फटने की वारदात ज्यादा हो रही हैं. वसुंधरा सेक्टर-1 के फ्लैट में आग लगने की वजह एसी का फटना बताया जा रहा है. फ्लैट में रहने वाले रणवीर सिंह ने बताया कि सुबह तड़के सभी लोग घर में सोए हुए थे. इस दौरान कमरे में लगे एसी में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई. ब्लास्ट की आवाज और आग से घर के लोग जाग गए और फ्लैट से नीचे उतर गए. उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. आग लगने से कमरे में रखा सामान जल गया.

जिस फ्लैट में आग लगी वह दो मंजिला है. पहली मंजिल पर एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग से हड़कंप मच गया. आग की लपटे दूसरी मंजिल के फ्लैट तक पहुंचने लगीं. लोग दहशत के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए. फायर ब्रिगेड की टीम ने सही समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. चीफ फायर ऑफिसर के अनुसार, जिस फ्लैट में आग लगी उसमें रहने वाले सभी लोग बाहर निकल आए थे. सभी लोग सुरक्षित हैं.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments