Friday, March 27, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंमहाराष्‍ट्र में मुंबई समेत कई जिलों में जमकर हुई बारिश

महाराष्‍ट्र में मुंबई समेत कई जिलों में जमकर हुई बारिश

मुंबई। ठाणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अहमदनगर, सतारा और जलगांव समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में शनिवार को जमकर बारिश हुई। रविवार को सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे की अवधि में मुंबई में 60 मिमी से अधिक बारिश हुई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण मुंबई में स्थित कोलाबा वेधशाला, जहां राज्य सरकार के अधिकांश प्रशासनिक कार्यालय स्थित हैं, में 67 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित सांताक्रूज़ वेधशाला में इसी अवधि के दौरान 64 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

कोलाबा वेधशाला ने बताया कि अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। आईएमडी के अनुसार, सांताक्रूज़ वेधशाला ने अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम था।

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार सतारा जैसे कुछ कृषि महत्वपूर्ण जिलों में पिछले एक दिन में 91 मिमी बारिश दर्ज की गई, नासिक में 64 मिमी, अहमदनगर में 57 मिमी, छत्रपति संभाजीनगर में 51 मिमी और जलगांव में 41 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ठाणे और पालघर जिलों में भी रातभर भारी बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। उन्होंने बताया कि ठाणे शहर के कुछ इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिरने की खबरें हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments