Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसभूटान में 570 मेगावट का हरित जलविद्युत संयंत्र लगाएगा अडाणी समूह

भूटान में 570 मेगावट का हरित जलविद्युत संयंत्र लगाएगा अडाणी समूह

नई दिल्ली (New Delhi)। अडाणी सूमह (Adani Group) भूटान (Bhutan) में 570 मेगावाट का हरित जलविद्युत संयंत्र (570 MW green hydropower plant) लगाएगा। समूह के चेयमैन गौतम अडाणी (Gautam Adani) ने 16 जून को थिम्पू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (Bhutan’s King Jigme Khesar Namgyel Wangchuck) और प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे (Prime Minister Dasho Tshering Tobgay) से मुलाकात की है। इस मुलाकात के उन्होंने भूटान के चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के ग्रीन हाइड्रो प्लांट के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

गौतम अडाणी ने एक्स पर जारी बयान में कहा है कि भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे के साथ मुलाकात बहुत ही रोमांचक रही। चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के हरित जलविद्युत संयंत्र के लिए ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीजीपीसी) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि भूटान के प्रधानमंत्री राजा के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहे हैं और पूरे राज्य में व्यापक बुनियादी ढांचे की पहल कर रहे हैं।

अडाणी ने लिखा है कि भूटान में हाइड्रो और अन्य बुनियादी ढांचे पर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। कार्बन नेगेटिव नेशन के लिए इन पहलों और ग्रीन एनर्जी मैनेजमेंट पर सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं। गौरतलब है कि पिछले महीने श्रीलंका की सरकार ने गौतम अडाणी की अगुवाई वाली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी के साथ देश में विंड पॉवर स्टेशन डेवलप करने की मंजूरी दी थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments