Monday, March 30, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयArticle 370 से लेकर चीनी घुसपैठ तक NCERT ने 12वीं की किताब...

Article 370 से लेकर चीनी घुसपैठ तक NCERT ने 12वीं की किताब में किए कई महत्वपूर्ण बदलाव

नई द‍िल्‍ली । नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने अपने लेटेस्ट सिलेबस में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कक्षा 12वीं की राजनीतिक विज्ञान की किताबों में आजाद पाकिस्तान, चीन की घुसपैठ और पीओके जैसे शब्दों के संदर्भ में संशोधन किए गए हैं।

भारत-चीन संबंध ‘कंटेम्परेरी वर्ल्ड पॉलिटिक्स’ की किताब के दूसरे चैप्टर में भारत-चीन संबंध शीर्षक के तहत बदलाव किया गया है। पहले पेज नंबर 25 पर लिखा था कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर सैन्य संघर्ष ने उम्मीद को खत्म कर दिया है। अब इसे बदलकर भारतीय सीमा पर चीन की घुसपैठ ने उम्मीद को खत्म कर कर दिया गया है। आजाद पाकिस्तान और पीओके ‘पॉलिटिक्स इन इंडिया सिंस इंडिपेंडेंस’ किताब में आजाद पाकिस्तान शब्द को पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू कश्मीर (पीओजेके) से बदल दिया गया है।

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्‍य का दर्जा देने की बात

पेज 119 पर पहले लिखा था कि पाकिस्तान इस क्षेत्र को आजाद पाकिस्तान कहता है, लेकिन अब इसे बदलकर पाकिस्तान का अवैध कब्जा कहा गया है। आर्टिकल 370 किताब के पेज 132 पर आर्टिकल 370 को हटाए जाने का उल्लेख भी बदल दिया गया है। पहले इसमें जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने की बात थी, लेकिन अब इसे स्पष्ट करते हुए लिखा गया है कि अगस्त 2019 में राष्ट्रपति द्वारा इसे हटाया गया था। अन्य बदलाव गुजरात दंगों को अब मुस्लिम विरोधी दंगे कहा गया है।

इमरजेंसी के दौरान के विवादित वाक्यों में भी बदलाव

इमरजेंसी के दौरान के विवादित वाक्यों में भी बदलाव किए गए हैं। बाबरी मस्जिद को 3 गुंबद संरचना के रूप में वर्णित किया गया है और अयोध्या विवाद को मैत्रीपूर्ण ढंग से सुलझाया गया मुद्दा बताया गया है। एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य सकारात्मकता बढ़ाना है और पाठ्यक्रम का भगवाकरण करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। स्कूली किताबों में दंगों के बारे में पढ़ाने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए ये बदलाव किए गए हैं। ये सभी बदलाव अप्रैल में प्रस्तावित थे, जिन्हें अब अंतिम रूप दे दिया गया है। एनसीईआरटी का यह कदम विद्यार्थियों को अधिक स्पष्ट और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments