Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeखेलT20 World Cup: सुपर-8 मैचों के मुकाबले आज से शुरु, कल भारत...

T20 World Cup: सुपर-8 मैचों के मुकाबले आज से शुरु, कल भारत से भिड़ेंगी अफगानिस्‍तान

नई दिल्‍ली । T20 World Cup 2024 के ग्रुप स्टेज के मैच 17 जून को समाप्त हो गए और अब आज यानी बुधवार 19 जून से सुपर 8 मैचों की शुरुआत होने वाली है। सुपर 8 का पहला मैच यूएसए और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया कल यानी गुरुवार 20 जून को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। यूएसए ने ग्रुप ए से और साउथ अफ्रीका ने ग्रुप डी से सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई किया है। इस वक्त दोनों टीमें सुपर 8 के ग्रुप 2 का हिस्सा हैं, जिसमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम भी शामिल है। सुपर 8 का पहला मैट एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका की टीम दमदार लय में

ग्रुप स्टेज की बात करें तो यूएसए ने दो मुकाबले और एक मुकाबला रद्द होने की स्थिति में सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई किया था, जबकि साउथ अफ्रीका ने अपने ग्रुप डी में अपने सभी मुकाबले जीते थे। देखने से ऐसा लगता है कि मुकाबला एकतरफा होगा, लेकिन यूएसए के पास कुछ एक्साइटिंग प्लेयर्स हैं, जो मैच जान डाल सकते हैं। इसमें आरोन जॉन्स, सौरभ नेत्रवलकर और कप्तान मोनांक पटेल जैसे खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका की टीम दमदार लय में है। ऐसे में यूएसए के लिए प्रोटियाज टीम से पार पाना कठिन होगा। मैच की शुरुआत लोकल टाइम पर सुबह साढ़े 10 बजे होगी, लेकिन भारत में उस समय रात के 8 बजे होंगे।

भारतीय बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने का मौका

यूएसए वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच से ज्यादा लोगों को दिलचस्पी 20 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच में होगी, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में अच्छा खेली है और तीन मैच जीतकर सुपर 8 में पहुंची है। यहां तक कि राशिद खान की कप्तानी वाली टीम ने न्यूजीलैंड को भी हरा दिया था। हालांकि, टीम को आखिरी लीग मैच में वेस्टइंडीज से करारी हार मिली थी। ऐसे में टीम के हौसले पस्त होंगे। इसका फायदा भारतीय टीम उठाना चाहेगी, लेकिन भारत के लिए चिंता का कारण ये है कि न्यूयॉर्क में भारतीय बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने का ज्यादा मौका नहीं मिला है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments