Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंचेन्नई में राज्यसभा सांसद की बेटी ने कार से फुटपाथ पर सो...

चेन्नई में राज्यसभा सांसद की बेटी ने कार से फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को कुचला, जमानत मिली

चेन्नई। राज्यसभा सांसद की बेटी ने सोमवार रात को फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को अपनी बीएमडब्ल्यू कार से कुचल दिया। घायल व्यक्ति की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। मामला पुलिस तक जरूर पहुंचा लेकिन महिला को जमानत मिल गई। हिट-एंड-रन का ताजा हाई-प्रोफाइल मामला पुणे पोर्श दुर्घटना के एक महीने के भीतर सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद बीदा मस्थान राव की बेटी माधुरी अपनी महिला मित्र के साथ बीएमडब्ल्यू चला रही थी और उसने कार से 24 वर्षीय पेंटर सूर्या को कुचल दिया जो नशे की हालत में चेन्नई के बेसेंट नगर में फुटपाथ पर सो रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि माधुरी लगभग तुरंत ही घटनास्थल से भाग गई, लेकिन उसकी दोस्त वहीं रुकी रही और दुर्घटना के बाद इकट्ठा हुए लोगों से बहस करती रही। वह कुछ देर बाद मौके से चली गई। कुछ लोगों ने सूर्या को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक,सूर्या की शादी आठ महीने पहले ही हुई थी। उसके रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर जे-5 शास्त्री नगर थाने पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि कार बीएमआर (बीडा मस्तान राव) ग्रुप की है और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड है। माधुरी को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन पुलिस स्टेशन से जमानत मिल गई। राव 2022 में राज्यसभा सांसद बने और विधायक भी रह चुके हैं, बीएमआर ग्रुप से जुड़े हैं, जो सीफूड इंडस्ट्री का एक प्रमुख नाम है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments