Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंअयोध्‍या: राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान की गोली से मौत

अयोध्‍या: राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान की गोली से मौत

अयोध्‍या। अयोध्‍या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात स्‍पेशल सिक्योरिटी फोर्स के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। गोली कैसे लगी यह साफ नहीं है। संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत होना माना जा रहा है। आईजी-एसएसपी सहित पुलिस के कई आला अफसर इस विषय में जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि जवान आंबेडकर नगर का रहने वाला था। बुधवार की सुबह-सुबह गोली चलने की आवाज से श्री राम जन्‍म भूमि परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुख्‍ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है। जवान की मौत की खबर पहुंचते ही उनके घर में कोहराम मच गया। जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा था। उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां खून से लथपथ हाल में देखा तो आनन-फानन में अस्‍पताल लेकर पहुंचे। वहां से घायल जवान को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शत्रुघ्न विश्वकर्मा को स्‍पेशल सिक्‍योरिटी फोर्स (एसएसएफ) में 2019 में ही नौकरी मिली थी। आंबेडकर नगर के थाना सम्‍मनपुर के कजपुरा गांव का रहने वाला शत्रुघ्न राम मंदिर परिसर में तैनात था। एसएसएफ का गठन चार साल पहले योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने मंदिरों की सुरक्षा के लिए किया था। शत्रुघ्न की मौत की खबर मिलने के बाद से उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्‍हें यकीन ही नहीं हो रहा कि शत्रुघ्न अब इस दुनिया में नहीं है। राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक और जवान को तीन महीने पहले गोली लगी थी। उस मामले में जवान की अपनी गलती से गोली चल गई थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments