Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंउत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर करवाने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर करवाने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स की रिपोर्ट के बाद सिपाही भर्ती परीक्षा करवाने वाली गुजरात की कंपनी एजुटेस्ट को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. अब एजूटेस्ट को प्रदेश में किसी भी विभाग में भर्ती परीक्षा कराने का काम नहीं मिलेगा और उसके खिलाफ कानूनी शिकंजा भी कसने की तैयारी चल रही है.

यूपीएसटीएफ की जांच के लिए मेरठ यूनिट ने एजूटेस्ट कंपनी के संचालक विनीत आर्य को चार बार नोटिस भेजा था, लेकिन वह एक बार भी नहीं आए. बताया जा रहा है कि एसटीएफ की जांच शुरू होते ही विनीत आर्य अमेरिका चला गए थे. अब तक नहीं लौटे हैं. मामले में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एडीजी रेणुका कुमार को पहले ही हटा दिया गया है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2024 में पेपर लीक के चलते कुल 60,244 पदों की यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी. इस परीक्षा के लिए 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी Edutest को दी गई थी. इसी कंपनी ने ही सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर पहुंचाने के लिए नोएडा की लॉजिस्टिक्स कंपनी को ठेका दिया था. एजुटेस्ट के लोगों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के वेयरहाउस का मुआयना किया था. प्रयागराज निवासी राजीव नयन मिश्रा के कहने पर शुभम मंडल को बुलाया गया वेयरहाउस में रखे बॉक्स से फिर भर्ती का पेपर निकलवाया था.

राजीव नयन मिश्रा के बयान के आधार पर एसटीएफ ने मास्टरमाइंड सुभाष प्रकाश की तलाश भी तेज कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक सुभाष प्रकाश, राजीव नयन, रवि अत्री आदि का संगठित गिरोह है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक कराते हैं. सिपाही परीक्षा रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छ महीने के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित करने का आश्वासन दिया था. बोर्ड जल्द ही परीक्षा नई डेट जारी करेगा.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments