Friday, March 27, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंइंदौर में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे को मारी गोली, मौत, कैलाश विजयवर्गीय...

इंदौर में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे को मारी गोली, मौत, कैलाश विजयवर्गीय के करीबी

इंदौर. भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मोनू मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी थे. घटना रविवार को शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग इलाके की है. पुलिस के मुताबिक रंजिश के चलते पीयूष और अर्जुन ने मोनू कल्याणे को गोली मारी. दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

बता दें, इंदौर के विधानसभा क्रमांक 03 की राजनीति में दखल रखने वाले मोनू कल्याणे की गिनती कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास लोगो में होती थी. गोली से घायल मोनू को लेकर उनके साथी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक मोनू कल्याणे शनिवार रात भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पीयूष और अर्जुन नाम के दो युवक बाइक से चिमनबाग चौराहे पर पहुंचे.

दोनों बाइक पर बैठे-बैठे मोनू के साथ कुछ चर्चा करने लगे. इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकालकर मोनू कल्याणे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पीयूष के साथ मौके से फरार हो गया. आरोपियों ने चिमनाबाग चौराहे पर मौजूद मोनू के दोस्तों पर भी फायरिंग की, लेकिन वे बच गए. कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर 03 विधानसभा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने समर्थकों के साथ मोनू के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया.

कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा, यह बेहद दुखद घटना है. मैंने प्रशासन से हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है. मोनू कल्याणे हमारा बहुत अच्छा कार्यकर्ता था. पार्टी का पदाधिकारी भी था. मुझे जानकारी मिली है कि जिसने मोनू की हत्या की शायद वह उसका पड़ोसी है. उनके पारिवारिक क्या झगड़े थे उसकी मुझे जानकारी नहीं है. इंदौर की कानून व्यवस्था को चाक चौबंद बताते हुए विजयवर्गीय ने कहा, यहां का लॉ एंड ऑर्डर अच्छा है. दस बीस मर्डर हो गए ऐसा नहीं है. अब पड़ोसी ने ही हत्या कर दी तो इसमें पुलिस प्रशासन भी क्या कर सकता है. पर कोई गैंगवार चल रहा है, ऐसा तो कुछ भी नहीं है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments