Saturday, February 28, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयओम बिरला दूसरी बार फिर होंगे लोकसभा स्पीकर, विपक्ष भी सहमत; आज...

ओम बिरला दूसरी बार फिर होंगे लोकसभा स्पीकर, विपक्ष भी सहमत; आज नामांकन दाखिल करेंगे

नई दिल्‍ली । ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा स्पीकर के होंगे। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान लोकसभा स्पीकर रहे ओम बिरला आज फिर से नामांकन दाखिल करेंगे। उन्हें सर्वसम्मति से लोकसभा स्पीकर के लिए चुना जाना है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके समेत सभी विपक्षी दलों ने उनके नाम पर सहमति जताई है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि सत्ता पक्ष ने भी डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को देने पर सहमति जता दी है। इससे पहले विपक्ष ने कहा था कि यदि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को नहीं मिला तो हम स्पीकर के लिए अपना कैंडिडेट उतारेंगे।

आज एनडीए कैंडिडेट के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे

अब तक मिली जानकारी के अनुसार ओम बिरला सुबह 11:30 बजे एनडीए कैंडिडेट के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ भाजपा, जेडीयू और टीडीपी के कई सीनियर नेता नामांकन में जा सकते हैं। इस बीच राहुल गांधी ने मांग उठाई है कि हम पूरा समर्थन देंगे, यदि विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद मिलता है। राहुल गांधी ने कहा कि राजनाथ सिंह का कल शाम को मल्लिकार्जुन खरगे के पास फोन आया था। इस पर हमारी ओर से यह प्रस्ताव रखा गया था। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हम आपको कॉल रिटर्न करेंगे, लेकिन अब तक उनकी ओर से कुछ कहा नहीं गया है।

विपक्षी दलों की भी सहमति जरुरी

हालांकि सरकारी सूत्रों का कहना है कि ओम बिरला के नाम पर पूरी सहमति बन गई है। अब जल्दी ही विपक्षी दलों से इसे लेकर संपर्क साधा जाएगा। राहुल गांधी के अलावा अखिलेश यादव ने भी मांग की है कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा हुआ तो किसी विवाद की जरूरत ही नहीं है। बता दें कि ओम बिरला ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई सीनियर मंत्री मौजूद थे। अब कुछ ही देर में ओम बिरला नामांकन दाखिल करने जाएंगे। लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव की तारीख 26 जून तय की गई थी, लेकिन आम सहमति बनने के चलते वह नामांकन दाखिल करते ही स्पीकर चुन लिए जाएंगे।

लगातार दूसरी बार स्पीकर बनने वाले होंगे तीसरे नेता

ओम बिरला दूसरी बार स्पीकर बनने के साथ ही ऐसे तीसरे व्यक्ति बन जाएंगे, जो लगातार दूसरी बार चुने गए हैं। उनसे पहले बलराम जाखड़ कुल 9 सालों तक स्पीकर रहे हैं। उनसे पहले 1970 से 1975 के दौरान गुरदयाल सिंह ढिल्लो लगातार 6 सालों तक लोकसभा के स्पीकर रहे थे। बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान सुमित्रा महाजन स्पीकर थीं। इसके बाद 2019 में ओम बिरला को मौका मिला था। अब वह दोबारा स्पीकर बन रहे हैं। यदि ओम बिरला पूरे 5 साल तक स्पीकर रहते हैं तो वह भी एक रिकॉर्ड होगा। अब तक किसी स्पीकर का कार्यकाल 10 साल का नहीं रहा है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments