Saturday, April 18, 2026
No menu items!
HomeखेलT20 World Cup 2024 : मैच से पहले रोहित शर्मा बोले- हम...

T20 World Cup 2024 : मैच से पहले रोहित शर्मा बोले- हम ट्रॉफी जरूर घर ले…अन्य दिग्गजों ने क्या कहा, जानिए

नई दिल्‍ली । T20 World Cup 2024 के आखिरी तीन मैचों के लिए हर कोई तैयार है, जिनमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल है। अगले कुछ दिनों में टूर्नामेंट के चैंपियन का खुलासा हो जाएगा। साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, इंडिया और अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में हैं। पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान और दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा, लेकिन टूर्नामेंट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा अन्य टीमों के खिलाड़ियों ने इस वर्ल्ड कप के बारे में क्या कहा है, वह जान लीजिए।

टीम इंडिया ने 2007 से टी20 विश्व कप नहीं जीता

आईसीसी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कहते हैं, “विश्व कप जीतना हमेशा से मेरा सपना रहा है। आप जानते हैं कि जब आईसीसी टूर्नामेंट की बात आती है तो हर कोई अपना बेस्ट गेम सामने लाता है।” भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव कहते हैं, “इस बार हम पूरी कोशिश करेंगे, हम कोशिश नहीं छोड़ेंगे। हम ट्रॉफी जरूर घर ले जाएंगे।” टीम इंडिया ने 2007 से टी20 विश्व कप नहीं जीता है और 2013 से आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है।

साउथ अफ्रीका ने कभी वर्ल्ड कप नहीं जीता

साउथ अफ्रीका के पेसर कगिसो रबाडा इस वीडियो में कहते हैं, “आखिरकार, यह खिताब जीतने के बारे में है। अगर हम शानदार प्रदर्शन कर पाते हैं, तो यह खेल के लिए बहुत बढ़िया है।” साउथ अफ्रीका ने कभी वर्ल्ड कप नहीं जीता है। यही कारण है कि रबाडा चाहते हैं कि इस बार साउथ अफ्रीका खिताब जीते। साउथ अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी का कहना है, “हमने सभी आधारों को कवर कर लिया है। हमारे पास एक शानदार बल्लेबाजी लाइनअप और एक शानदार गेंदबाजी लाइनअप है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह साल शानदार रहेगा।”

कप्तान राशिद खान और आदिल रशीद ने क्‍या कहा-

वहीं, पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान की टीम के कप्तान राशिद खान ने कहा, “हमारे पास गुणवत्ता वाली पेस और स्पिन बॉलिंग है। मुझे लगता है कि अफगानिस्तान टीम से हम हमेशा कुछ नया करने की उम्मीद कर सकते हैं और मुझे लगता है कि यही बात आपको हमारा समर्थन करने के लिए प्रेरित करेगी।” इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने कहा, “अपनी बात पर अड़े रहो। अपनी ताकत पर अड़े रहो। परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लो।”

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments