Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंसूरत में छह मंजिला इमारत ढहने के हादसे में अब तक सात...

सूरत में छह मंजिला इमारत ढहने के हादसे में अब तक सात लोगों की मौत

सूरत। गुजरात के सूरत के पाल इलाके में छह मंजिला आवासीय इमारत ढह गई थी। अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत के अनुसार इमारत ढहने के तुरंत बाद एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पूरी रात चले बचाव अभियान में सात लोगों के शव निकाले गए हैं। घटना शनिवार को दोपहर में करीब .245 बजे पर हुई थी।

गहलोत ने बताया कि जब ये हादसा हुआ तो उस वक्त इमारत में रहने वाले कई लोग काम पर गए थे और कई लोग रात की शिफ्ट के बाद इमारत में सो रहे थे, जो फंस गए। उन्होंने बताया कि 12 घंटे से ज्यादा समय से बचाव अभियान चल रहा था। हम अभी भी मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कह मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था। यहां करीब पांच फ्लैटों में लोग रहते थे। इनमें से ज्यादातर इसी क्षेत्र के कारखानों में काम करने वाले लोग थे। जब बचाव कार्य शुरू हुआ तो हमें फंसे हुए लोगों की चीखें सुनाई दीं। हमने मलबे से एक महिला को निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इसके बाद रात भर में छह और शव निकाले गए। मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत काफी जर्जर हो गई थी और प्रशासन ने इसे खाली करने के लिए नोटिस भी दे दिया था, लेकिन फिर लोग इसमें रह रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस और बाकी टीमें बचाव अभियान चला रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments