Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडकहानी क्‍या है, इसे आप छोड़ दीजिए पर ये 4 किरदार मिर्जापुर...

कहानी क्‍या है, इसे आप छोड़ दीजिए पर ये 4 किरदार मिर्जापुर 3 के दमदार

मुंबई. भैकाल, रुतबा और दहशत, ये तीनों किसी के पास है तो वो बाहुबली है. साउथ सुपरस्टार प्रभास जहन में आते हैं पर यूपी की बात सामने आए तो बाहुबली की परिभाषा ही बदल जाती है. उन बाहुबलियों और उनके बल का बखान करती वेब सीरीज मिर्जापुर अपने तीसरे सीजन के साथ दस्तक दे चुकी है. इस बार का सीजन पिछले दोनों सीजन की तुलना में काफी धीमा है और वो केयॉस इस सीजन में मिसिंग नजर आया है. कहानी ने अपना रूप लिया है और इसका विस्तार हुआ है मगर इस सीजन का असली आकर्षण कहानी नहीं बल्कि इसके तीन अहम किरदार हैं. बावजूद इसके इस सीजन में 4 ऐसे कैरेक्टर्स हैं जिन्होंने इस सीजन को कम्प्लीट किया है. वो 4 किरदार कौन से हैं आइये जानते हैं.

इस सीजन में पूरी कहानी का केंद्र गुड्डू भैया ही रहे हैं और उनका जबर भौकाल दिखाया गया है. उनका वर्चस्व बढ़ा है लेकिन कालीन भैया की गैरमौजूदगी में. जो फुटेज पहले सीजन में मुन्ना भैया ले गए, दूसरे में कालीन भैया ले गए वो अब तीसरे सीजन में गुड्डू भैया को मिली है. सबसे ज्यादा स्क्रीन स्पेस भी उन्हीं की रही है.पंकज त्रिपाठी इस सीरीज की जान हैं और उन्हीं के लिए फैन्स ये सीरीज देखते हैं. इसमें कोई दोराय नहीं. लेकिन इस सीजन में उनकी एंट्री ही आधी कहानी खत्म होने के बाद होती है. लेकिन उनकी एंट्री की उत्सुकता ही इस सीरीज का असली हाइप प्वाइंट रहा है. जैसे पहले दोनों सीजन लोग उन्हीं को देखने के लिए बेकरार थे इस बार भी हाल वैसा ही था. बस मेकर्स ने इस बेकरारी को थोड़ा और बढ़ा दिया. इस सीजन कालीन भैया को फिर से जीवन मिला है. तो ये तो तय है कि अगले सीजन में महासंग्राम होने वाला है. बाहुबलियों का महासंग्राम.

इस सीजन में गोलू का किरदार सबसे ज्यादा निखरकर आया है. उनका एक्शन शानदार है. वे गुड्डू भैया का राइट हैंड बनी हैं और इस रोल में उन्होंने पूरी इमानदारी से काम किया है. कई मौकों पर उनका किरदार गुड्डू भैया को बचाता हुआ नजर आया है जो उनका एक अच्छा इंप्रेशन क्रिएट करता नजर आया है. वे इस सीजन का अहम किरदार रही हैं और एक्टिंग के मामले में सबपर भारी पड़ी हैं. ये इस पूरी सीरीज का सबसे अंडररेटेड किरदार है जिसपर बात होनी चाहिए. रमाकांत के रोल में राजेश तैलंग ने अपने करियर की बेस्ट एक्टिंग की है. करेप्ट हो सके सिस्टम और दबंग बाहुबलियों के सामने वे जिस तरह से अपने चट्टान जैसे उसूलों के साथ खड़े हैं वो देखना अद्भुत है. उनके रोल और एक्टिंग के लिए इस सीजन को एक बार जरूर देखना चाहिए.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments