मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कि तबीयत को लेकर अहम जानकारी सामने आई है । यह जानकारी उन्होने खुद साझा कि है। अजित पवार ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मैं डेंगू कि वजह से बीमार हूं। डॉक्टर ने आराम करने कि सख्त हिदायत दी है। बीमारी के कारण कमज़ोरी और थकान महसूस हो रही है। हालांकि, स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पूरी तरह से ठीक होने अभी कुछ और दिन लग सकते हैं। डॉक्टरों ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाने और मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी है।
बीमारी के कारण सभी से दूर रहने की मजबूरी वाकई दुखद है। हर साल दिवाली पर मैं हम सभी से मिलता हूं।’ दिवाली स्नेहमिलन के अवसर पर मुलाकातें और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। इस साल डॉक्टर की सलाह के चलते अगले कुछ दिनों तक किसी से मिलना संभव नहीं होगा। लेकिन मेरी शुभकामनाएँ सदैव आपके साथ हैं।
इसे भी पढ़ें: मेरे जीते जी बेटा मुख्यमंत्री बने, अजित पवार की मां आशा पवार ने कही दिल की बात
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने अपने स्वास्थ्य के बारे में यह जानकारी देते हुए सभी को दिवाली की बधाई देते हुए कहा है कि यह दिवाली हम सभी के जीवन में खुशी, धन और अच्छे स्वास्थ्य की रोशनी लाए।
अजित पवार को डॉक्टर ने क्या सलाह दी?
अजित पवार ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह कुछ और दिनों तक जनता से नहीं मिल पाएंगे क्योंकि बीमारी के कारण उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार मजबूरन आराम करना होगा।
