Monday, April 20, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंजोरदार बारिश से मायानगरी की हालत खराब, घरों में घुसा पानी, डूबी...

जोरदार बारिश से मायानगरी की हालत खराब, घरों में घुसा पानी, डूबी रेल पटरियां

मुंबई. मुंबई महानगर क्षेत्र में रातभर हुई भारी बारिश से ट्रेनें, सड़कें और राजमार्ग प्रभावित हुए हैं. काम पर जाने वाले लाखों यात्री में कई स्टेशनों पर फंस गए और सुबह के सत्र के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. लोगों को सड़कों, रेलवे ट्रैक, निचले इलाकों में पानी भरे होने, घरों, दुकानों या दफ्तरों में पानी भरने, मेट्रो बंद होने और कई जगहों पर आवागमन बाधित होने का सामना करना पड़ रहा है.

मुंबई में सांताक्रूज, अंधेरी, जोगेश्वरी, मलाड, कांदिवली और दहिसर समेत कई सबवे में 3-5 फीट पानी भर गया और पूर्व-पश्चिम यातायात बाधित हो गया. कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर, ठाणे, भांडुप, कुर्ला, सायन और वडाला के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, जिससे उपनगरीय ट्रेनें प्रभावित हुईं. दहिसर, बोरीवली, कांदिवली, मलाड, जोगेश्वरी, अंधेरी, सांताक्रूज, सायन, वडाला, कुर्ला, घाटकोपर, भांडुप और अन्य स्थानों पर कई आवासीय परिसरों में पानी भर गया. शहर के विभिन्न इलाकों में कई गाड़ियां फंस गईं, पेड़ गिर गए और अन्य छोटी-मोटी घटनाएं हुईं, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इधर, महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही पर भी असर पड़ा है. बारिश से कई विधायक हाउस में पहुँच ही नहीं पाए हैं.

ठाणे में अलग-अलग इलाकों में कई घरों में पानी घुस जाने के बाद 54 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बारिश की वजह से एक पुल के बह जाने की भी खबर है. ठाणे जिले के प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि रविवार को भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम 275 मकान क्षतिग्रस्त हो गए तथा लगभग 20 वाहन बह गए. स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि ठाणे शहर में सोमवार को सुबह छह बजकर 30 मिनट तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 120.87 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. ठाणे जिले का शाहपुर तालुका बारिश से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां आसनगांव-माहुरी रोड पर एक पुल बह गया और गुजराती बाग क्षेत्र में बारंगी नदी में बाढ़ आ गई. बाढ़ का पानी इलाके के 70 घरों में घुस गया, जिससे कई घरेलू सामान नष्ट हो गए, जबकि 20 दोपहिया तथा चार पहिया वाहन बह गए. शाहपुर के गोठेघर क्षेत्र के वाफा नर्सरी इलाके में पानी घुस गया, जहां तीन घरों के 38 लोगों को बचाया गया.

भारी बारिश के चलते उपनगरीय लोकल ट्रेनों में देरी हुई, वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे नेटवर्क के लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी गई. इसके अलावा, मुंबई-गुजरात, मुंबई-पुणे, मुंबई-कोल्हापुर सेक्टरों में हजारों यात्रियों को ले जाने वाली ट्रेनें भी या तो रद्द कर दी गई या देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनें स्टेशनों पर ही रुकी हुई हैं. मध्य रेलवे के अनुसार, वासिंद-खडावली सेक्शन में जलभराव के कारण ट्रेन को कल्याण-लोनावाला-पुणे-मिराज-लोंदा-मडगांव मार्ग पर परिचालित किया जा रहा है. उसने कहा कि वाशिंद और खडावली स्टेशन के बीच पटरियों पर जलभराव की सूचना है. लंबी दूरी की रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है या उन्हें उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है.

शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश की सूचना के बाद, शहर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर जलभराव की आशंका को देखते हुए, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने अपनी टीमों को तैनात किया है. मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के दौरान मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. टीमों को ठाणे, वसई (पालघर), महाड (रायगढ़), चिपलून (रत्नागिरी), कोल्हापुर, सांगली, सतारा घाटकोपर, कुर्ला और सिंधुदुर्ग में तैनात किया गया है. एनडीआरएफ ने कहा कि उसने अंधेरी में तीन नियमित टीमें और नागपुर में एक टीम तैनात की हैं. यह कार्रवाई “किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और किसी भी बाढ़ जैसी स्थिति के मामले में उचित प्रतिक्रिया देने के लिए की गई.

मुंबई के अगले 2 दिनों तक बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में अगले 2 दिनों तक बारिश हो सकती है. इससे निचले इलाकों में पानी भरने और आम लोगों की परेशानियां बढ़ने के आसार हैं. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि मुंबई में आज सुबह 1 बजे से 7 बजे तक यानि कुल छह घंटे में विभिन्न स्थानों पर 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं. सड़कों पर पानी भर जाने के कारण यातायात बाधित हुआ है.

मुंबई के वडाला और जीटीबी स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया. मुंबई में रविवार रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक 300 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है. सोमवार को भी शहर में और अधिक बारिश होने की संभावना है. महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण जलभराव होने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ रही है. वीडियो विले पार्ले ईस्ट से है.

मुंबई और आस पास के इलाक़े को में देर रात से हो रही बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में पानी भरा, दादर, माटुंगा किंग्स सर्कल चेम्बूर जैसे इलाकों में पानी भरा है. मुंबई की लाइफ़लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है. भांडुप स्टेशन के पास पटरी पर पानी आने से कुछ देर के लिए मुम्बई से ठाणे के बीच की लोकल सेवा प्रभावित रही. हालाँकि फ़िलहाल धीमी गति से इसे शुरू कर दिया गया है. मुंबई में छह घंटों में 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक़, सोमवार को भी तेज बारिश का अंदाज़ा है. इस बीच बीएमसी ने बारिश के चलते बच्चों के स्कूल को छुट्टी देने का ऐलान किया है. मुंबई में फ़िलहाल बारिश थमी हुई है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments