Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयसीक्रेट सर्विस ने ट्रंप पर हमला करने वालों को गोलियों से भूना,...

सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप पर हमला करने वालों को गोलियों से भूना, दोनों को कर दिया ढेर

वॉशिंगटन. अमेरिका के पेंसिलवेनिया में चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पर 100 मीटर की दूरी से हमलावर ने पूर्व निशाना लगाया था. गोली ट्रंप के कान को छूती हुई निकल गई. उनके चेहरे और कान पर खून दिखा. इस सनसनीखेज गोलीकांड से अमेरिका में हड़कंप मच गया है. सीक्रेट सर्विस ने हमलावरों को तुरंत मार गिराया. सीक्रेट सर्विस ने बताया कि ट्रंप पर हमला करने वालों दोनों शूटरों को तुरंत ढेर कर दिया गया. शूटर ने एन-15 स्टाइल राइफल का इस्तेमाल किया था. घटनास्थल से यह राइफल बरामद किया गया है. लॉ इनफोर्समेंट के अधिकारियों को एक मृत शख्स के पास से एआर-15 स्टाइल राइफल मिली है. अधिकारियों का मानना है कि वह गनमैन ही हमलावर था.

ट्रंप पर हमले में कई शूटर शामिल थे. एक शूटर ट्रंप के मंच के पास भीड़ में था जबकि दूसरे शूटर का शव बिल्डिंग के पास मिला. ट्रंप पर फायरिंग करने वाले शूटरों की पहचान हो गई है. फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने शूटर की पहचान 20 साल के लड़के के रूप की है. उसका नाम जॉर्थ थॉमस था. वह पेंसिलवेनिया का ही रहने वाला था. बताया जाता है कि वह ट्रंप की पार्टी से जुड़ा हुआ था.

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि शूटर जिस जगह रैली हो रही थी, उससे करीब 300 फीट की दूरी पर शूटर मौजूद था और वहीं से उसने ट्रंप पर निशाना बनाया. उसने एआर स्टाइल (एआर-15) राइफल से ट्रंप पर फायरिंग की. शूटर ने 100 मीटर की दूरी से ट्रंप पर फायरिंग की. हालांकि इस शूटर को स्नाइपर से मार गिराया गया. घटना के बाद वहां की सुरक्षा टाइट कर दी गई.

ट्रंप पर हमले के बाद सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक रैली में मौजूद ग्रेग स्मिथ नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूरा वाकया बताया है. स्मिथ ने बताया कि ट्रंप के भाषण के करीब पांच मिनट बाद उन्होंने गनमैन को देखा. वह राइफल के साथ एक बिल्डिंग की छत पर खड़ा था. यह बिल्डिंग रैली (बंटर काउंटी) से कुछ ही दूरी पर था.
स्मिथ ने कहा कि उसने पुसिल को इस गनमैन के बारे में बताया. छत की ढलान के कारण वे शायद गनमैन को नहीं देख सके. मैं मन ही मन सोच रहा था कि अभी तक ट्रंप को मंच से हटाया क्यों नहीं गया है? बाद में पांच राउंड फायरिंग होती है.

फायरिंग के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उन्हें (ट्रंप) को घेर लिया. उनके चेहरे और कान पर खून लगा हुआ था.प्रत्यक्षदर्शी स्मिथ ने कहा कि सीक्रेट सर्विस ने गनमैन को तुरंत मार दिया. स्मिथ ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां रैली हो रही थी वहां की सभी छतों पर सीक्रेट सर्विस क्यों नहीं थी? यह सिक्योरिटी सिस्टम का फेल्योर है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments