Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंहरियाणा में हुड्डा के करीबी कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के आवास...

हरियाणा में हुड्डा के करीबी कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के आवास पर छापा, अलसुबह ईडी की ठिकानों पर दबिश

महेंद्रगढ़ (हरियाणा)। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के आवास पर ईडी पहुंची है। बताया जा रहा है कि अलसुबह ही केंद्रीय एजेंसी की टीम उनके एक आवास पर नजर आई है। दान सिंह ने भिवानी से कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। वो महेंद्रगढ़ से चार बार विधायक रहे राव दान सिंह के महेंद्रगढ़ निवास पर सुबह 4 बजे ईडी की टीम पहुंची है। अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक है। निवास स्थान के चारों ओर पुलिसकर्मियों की तैनाती है। अंदर टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है। राव दान सिंह के सिगड़ी गांव स्थित फार्म हाउस तथा महेंद्रगढ़ आवास पर दो टीम जांच कर रही हैं।

हरियाणा के बड़े शिक्षा संस्थान के मालिक हैं। दान सिंह महेंद्रगढ़ शहर से विधायक हैं। एक दिन पहले ही महेंद्रगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने रैली की थी। राव दान सिंह कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भी करीबी हैं। भाजपा सरकार पर ईडी के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एमएलए के आवास पर ईडी की दबिश राजनीति में चर्चा का विषय बन सकती है। वहीं महेंद्रगढ़ में एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रैली भी की थी।

कांग्रेस ने भिवानी महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह को इस लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था। यहां से किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी का टिकट कटा था, जिसके बाद दोनों खेमों में आपसी खींचतान दिखी थी और किरण चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया था। दान सिंह की उम्र 64 साल है और एमए, एलएलबी, एमबीए, कानून और व्यक्तिगत प्रबंधन में डिप्लोमा किया हुआ है। राव दान सिंह प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के करीबी हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments