Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंहिमाचल में बादल फटा, अब तक 40 की मौत, गुजरात-मुंबई ओडिशा में...

हिमाचल में बादल फटा, अब तक 40 की मौत, गुजरात-मुंबई ओडिशा में भी जोरदार बारिश

नई दिल्ली। पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसूनी बारिश जारी है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी बारिश के बीच बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है कई सड़कों और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। गुजरात, मुंबई और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और घरों तक में पानी घुस गया है। सड़कें दरियां बन गई हैं और यातायात ठप हो गया है। देश के अन्य राज्यों में भी कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है और अगले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

हिमाचल में अब तक 40 की मौत, 329 करोड़ का नुकसान : हिमाचल में 27 जून को मानसून आने के बाद से बारिश, बादल फटने और बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक 40 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य आपातकालीन ऑपरेशन केंद्र के मुताबिक, वर्षा की वजह से राज्य को अब तक 329 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments