मुंबई: के चंद्रशेखर राव (केसीआर) तेलंगाना के बाद अब महाराष्ट्र (Maharashtra) में अपनी जड़ें जमाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। उनकी पार्टी के पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या (Farmer Suicide) के बढ़ते मामलों को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार (Eknath Shinde Government) को घेरा है। महाराष्ट्र में किसानों की बढ़ती आत्महत्या पर बीआरएस (BRS) ने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के आंकड़ों के मुताबिक, किसान आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है।
एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, 1995 से 2014 के बीच भारत में 2.96 लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की। महाराष्ट्र बीआरएस ने बताया कि हर साल 4,000 से अधिक आत्महत्या के मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। इसके बाद कर्नाटक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ हैं।
महाराष्ट्र में बीजेपी,एनसीपी और शिवसेना की सरकार हैं। सरकार किसानों के हित की बात करने का दा करती बावजूद इसके किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं तेलंगाना में बीआरएस पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों को 24 घंटे बिजली और पानी की आपूर्ति हो रही है। जिससे तेलंगाना में किसानों की संतुष्टि का स्तर काफी बढ़ गया है। इसके चलते महाराष्ट्र बीआरएस ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में तेलंगाना में लगभग शून्य किसान आत्महत्याएं हुई हैं।
