Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeलोकल न्यूजस्मार्ट सिटी कानपुर की जीटी रोड पर गढ्ढों का साम्राज्य, प्रशासन की...

स्मार्ट सिटी कानपुर की जीटी रोड पर गढ्ढों का साम्राज्य, प्रशासन की उदासीनता ने बढ़ाई जनता की मुश्किलें

कानपुर: उत्तर प्रदेश की औद्दोगिक राजधानी कानपुर शहर (Kanpur City) की सड़कों की बदहाली बारिश आते ही दिखाई देने लगी है। आईआईटी गेट से लेकर अनवरगंज रेलवे स्टेशन तक मेरे स्कूटी के सफर में आज मैं कई बार मौत के मुंह में जाते जाते बचा, आलम यह है कि अगर आपकी नजर सड़क से हटी तो समझो दुर्घटना घटी। कल्यानपुर, गुरुदेव मेट्रो स्टेशन, दलहन संस्थान, रावतपुर क्रॉसिंग समेत कई जगहों पर यह समझ में ही नहीं आता कि सड़क पर गढ्ढे हैं या फिर गढ्ढे में सड़क है। शहर की इस रोड को जीटी रोड (GT Road) के नाम से जाना जाता है, जो कानपुर को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ती है।

अब इन्हीं गढ्ढों से नागरिक अपनी जान हथेली पर लेकर गुजरने को मजबूर हैं। बाइक, कार, ऑटोरिक्शा और बस,  सब इन जानलेवा गढ्ढों से गुजर रहे हैं। अगर इन मौत बांटने वाले गढ्ढों को जल्द नहीं भरा गया तो नागरिकों की जान भी जा सकती है।

https://x.com/Pandey4Avinash/status/1943968682050564339?t=qvEljIb1SIa3XxwCp9g26w&s=19

हलांकि, सवाल ये भी है कि क्या शहर के जिम्मेदार लोग इस सड़क का इस्तेमाल नहीं करते होंगे, क्या उन्हें जनता की तकलीफें नहीं दिखाई देतीं, आखिर क्यों, शासन-प्रशासन ने अपनी आँखें मूँद रखी हैं। क्या जबतक कोई नागरिक हादसे का शिकार नहीं होगा तबतक इनकी नींद नहीं टूटेगी

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments