मुंबई: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के कारण एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती भूमि पेडनेकर की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। भूमि पेडनेकर की तस्वीर सामने आने के बाद फैंस भी परेशान हैं। भूमि पेडनेकर ने खुद अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट की है। दरअसल भूमि पेडनेकर को डेंगू हो गया है। बुधवार सुबह एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी।
भूमि पेडनेकर का पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने फैंस को सतर्क रहने और अपना ख्याल रखने की भी सलाह दी क्योंकि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
View this post on Instagram
अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘एक डेंगू मच्छर मुझे आठ दिन तक बहुत परेशान किया। लेकिन आज मुझे अच्छा महसूस हुआ। इसलिए मैंने ये सेल्फी ली। बहरहाल एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैन्स चिंता जाहिर करते हुए कमेंट कर रहे हैं।
फैंस को भूमि पेडनेकर ने दी ये सलाह
भूमि पेडनेकर ने आगे कहा, ‘दोस्तों, अपना ख्याल रखना क्योंकि पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन रहे हैं। ऐसे समय में अपने इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देना और खुद को मच्छरों से बचाना बहुत जरूरी है। प्रदूषण से हमारा इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है। मैं जिन लोगों को जानती हूं उनमें से कई लोगों को डेंगू हो चुका है। एक अदृश्य वायरस के कारण मेरी तबीयत खराब हो गई है।
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए डॉक्टर्स, नर्स, परिवार का शुक्रिया भी अदा किया है। एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस भी जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। वे भूमि के ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं।
भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्में
भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ हाल ही में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। फैंस भी अब भूमि की आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। भूमि पेडनेकर का बहुत बड़ा फैन बेस है। एक्ट्रेस अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।
