Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिचंडीगढ़ में AAP को मिली बड़ी जीत, कुलदीप कुमार होंगे मेयर; सुप्रीम...

चंडीगढ़ में AAP को मिली बड़ी जीत, कुलदीप कुमार होंगे मेयर; सुप्रीम कोर्ट ने किया विजयी घोषित

Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है. मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के दौरान खूब गहमागहमी रही, जिसमें हमारे लगभग 8 वोट अवैध घोषित हुए थे. हालांकि, अब ये वोट वैध घोषित कर दिए गए हैं और चंडीगढ़ के मेयर पद के लिए आप का उम्मीदवार घोषित किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया था कि चंडीगढ़ मेयर पद के लिए दोबारा चुनाव कराए बिना मौजूदा मतपत्रों के आधार पर ही नतीजे घोषित किए जाएंगे. इसके बाद मंगलवार को 30 जनवरी के मतदान और मतगणना के पूरे टेप और मतपत्रों का निरीक्षण किया गया.

Maratha Reservation : मराठा आरक्षण को मंजूरी लेकिन फिर भी नाराज हैं मनोज जारांगे, क्या हैं कारण? कहाँ मिला आरक्षण? पढ़ें Inside Story

कुलदीप कुमार जीत गए

सुप्रीम कोर्ट ने 8 अवैध वोटों की दोबारा गिनती की और उन्हें वैध ठहराया. इस दोबारा गिनती के बाद, आप पार्षद कुलदीप कुमार जीत गए हैं.

पीठ ने कहा कि, अनिल मसीह ने याचिकाकर्ता के पक्ष में डाले गए 8 मतपत्रों को विकृत करने का जानबूझकर प्रयास किया. पीठ ने यह भी कहा कि “पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने स्वीकार किया कि मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ की गई थी”.

सुप्रीम कोर्ट ने भी चंडीगढ़ में हुए चुनाव को घोड़ा बाज़ार बताकर आलोचना की थी. इसलिए अब अनिल मसीह के खिलाफ मामला दर्ज होने की संभावना है.

Rituraj Singh Passed Away : अनुपमा फेम अभिनेता ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान…

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments