Friday, May 8, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसदेश का विदेशी मुद्रा भंडार 655.8 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊचाई पर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 655.8 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊचाई पर

नई दिल्ली (New Delhi)। विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves.) में लगातार दूसरे हफ्ते इजाफा हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves.) 7 जून को समाप्त हफ्ते में 4.307 अरब डॉलर (Increase of $ 4.307 billion) बढ़कर 655.817 अरब डॉलर ($ 655.817 billion) की रिकॉर्ड सर्वकालिक ऊंचाई (Record all-time high ) पर पहुंच गया है। इससे पहले विदेशी मुद्रा भंडार का उच्चतम स्तर 10 मई को 648.87 अरब डॉलर था।

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक सात जून को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.773 अरब डॉलर बढ़कर 576.337 अरब डॉलर हो गईं। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 48.1 करोड़ डॉलर उछलकर 56.982 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.161 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा भी एक करोड़ डॉलर बढ़कर 4.336 अरब डॉलर हो गई है।

पिछले कुछ हफ्तों में विदेशी मुद्रा भंडार में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले हफ्ते ही मौद्रिक नीति समीति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया था कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 मई को 651.5 अरब डॉलर के ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments