Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयव्हाइट हाउस के खान-पान में शामिल हुई भारतीय पानीपुरी, मेहमानों की पसंद...

व्हाइट हाउस के खान-पान में शामिल हुई भारतीय पानीपुरी, मेहमानों की पसंद बनी

वॉशिंगटन। भारत में स्ट्रीट फूड में गोलगप्पा को बहुत पसंद किया जाता है। बता दें, इसे पानीपुरी और पुचका भी कहते हैं। इसे केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब तो अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी गोलगप्पे की एंट्री हो चुकी है। यहां मेहमानों को गोलगप्पे परोसे जा रहे हैं।

पिछले साल दो बार परोसा गया है। हाल ही में सोमवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रोज गार्डेन रिसेप्शन की मेजबानी की। इस दौरान भी गोलगप्पा परोसा गया। इस कार्यक्रम में एशियाई-अमेरिकी और कई भारतीय-अमेरिकी शामिल थे। व्हाइट हाउस में अबतक केवल समोसे ही परोसे जाते थे, लेकिन अब यहां गोलगप्पे की भी एंट्री हो चुकी है।

कम्युनिटी नेता अजय जैन भूतोरिया ने कहा, पिछले साल जब मैं यहां था, तब यहां पानीपुरी परोसा गया था। इस साल भी मैं यहां पानीपुरी ढूंढ रहा था, तभी अचानक एक सर्वर पानीपुरी लेकर आया। यह बहुत अद्भुत था। इसका स्वाट बहुत चटपटा और मसालेदार था। शानदार! भूतोरिया ने व्हाइट हाउस की कार्यकारी शेफ क्रिस्टेटा कॉमरफोर्ड से मुलाकात की और उनसे गोलगप्पे के बारे में पूछा। उन्होंने बताया, मैंने उनसे पूछा कि क्या आप अपने घर में गोलगप्पा बनाती हैं? उन्होंने कहा हां, हम व्हाइट हाउस में सबकुछ बनाते हैं।

पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका में गोलगप्पा को बहुत पसंद किया जा रहा है। भूतोरिया ने आगे कहा, “अमेरिकी नेता कई बार भारत यात्रा कर चुके हैं। मुझे यकीन है कि भारत के नेता अपने समकक्ष को सभी स्ट्रीट फूड में से गोलगप्पा चखने के लिए जरूर कहते होंगे। गोलगप्पा को चखने के बाद ही इसे व्हाइट हाउस में लाया गया है।” उन्होंने बताया कि अब इसे यहां कई स्थानों में भी देखा जा सकता है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments