Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंझारखंड: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत ने पेश...

झारखंड: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

राज्यपाल के आमंत्रण का इतंजार

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद बुधवार को इंडी गठबंधन की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति से फिर से झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार की शाम राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंपा। वहीं हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और महागठबंधन विधायक दल के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को साैंप दिया। अब राज्यपाल कभी भी हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित कर सकत हैं। हालांकि बताया जाता है कि गुरुवार या शुक्रवार को उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी जाए। हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मौके पर कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे। राजभवन से चम्पाई सोरेन और हेमंत सोरेन एक साथ बाहर निकले।

सभी चीजें साफ हैं, यह वक्त कुछ कहने का नहीं : हेमंत सोरेन
पत्रकारों से हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी चीजें साफ हैं और जो भी जैसा होगा आप सभी को बता दीजिएगा। इस वक्त कुछ कहने को नहीं है।

गठबंधन का जो फैसला था उस के अनुसार मैंने का काम किया : चम्पाई सोरेन
वहीं चम्पाई सोरेन ने कहा कि हमने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया और हेमंत सोरेन अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन का जो फैसला था उसी के अनुसार मैंने का काम किया। उन्होंने कहा कि हेमंत की गैरहाजिरी में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभायी। अब राजभवन के बुलावे का इंतजार है, ताकि हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी ले सकें। चम्पाई सोरेन सिर्फ 152 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। वह दो फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री बने थे।

मुख्यमंत्री आवास में चल रही इंडी गठबंधन की बैठक में चम्पाई सोरेन, हेमंत सोरेन, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, निषेध और उत्पाद शुल्क मंत्री बेबी देवी, पर्यटन, खेल-कूद, कला-संस्कृति व युवा कार्य मंत्री हफीजुल हसन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत अन्य विधायक मौजूद हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments