Tuesday, June 23, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिहार के डर से घबराए नरेंद्र मोदी,अब हिंदू-मुसलमान और पाकिस्तान पर कर...

हार के डर से घबराए नरेंद्र मोदी,अब हिंदू-मुसलमान और पाकिस्तान पर कर रहे बयानबाजी: रमेश  चेन्निथला

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी और सीनियर कांग्रेस लीडर रमेश चेन्निथला (Ramesh Chennithala) ने एक अहम बयान दिया है। चेन्निथला ने कहा कि अब तक हुए लोकसभा चुनावों में यह साफ हो गया है कि देश में इंडिया आघाडी को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। देश और प्रदेश के लोग इस बार केंद्र की सत्ता में बदलाव  चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को जनता के इस  रुझान का एहसास हो गया है। इस डर से कि उनकी हार हो जाएगी और कुर्सी चली जाएगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की भाषा का स्तर गिर गया है। हार के डर से नरेंद्र मोदी अब हिंदू-मुस्लिम और पाकिस्तान (Pakistan) की भाषा बोलकर धार्मिक तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

मोदी सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया

सोमवार को तिलक भवन में मीडिया से बात करते हुए रमेश चेन्निथला ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कुछ नहीं किया है। अब जब उनके पास लोगों के लिए कहने को कुछ नहीं है तो धार्मिक विभाजन की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग  की जा रही है। ऐसी मांग किसी ने नहीं की, तो यह बात मोदी को किसने बताई? वे सिर्फ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं । लेकिन जनता पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों के नेताओं के बारे में भी निम्नस्तरीय भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह गलत है।

प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह की भाषा अशोभनीय है। लोगों को अब मोदी सरकार पर भरोसा नहीं है, लेकिन कांग्रेस के चुनाव अभियान को लोगों का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी घोषणा पत्र में जो गारंटी दी है, उस पर जनता भरोसा जता रही है। चेन्निथला ने विश्वास जताया कि इंडिया आघाडी लोकसभा चुनाव जीतेगी। क्योंकि देशभर में इंडिया आघाडी के पक्ष में माहौल है।

पूर्व मंत्री और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान के इस्तीफे पर बात करते हुए रमेश चेन्निथला ने कहा कि नसीम खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा था और इस पर वरिष्ठ  नेताओं के साथ चर्चा हुई।  इसके बाद नसीम खान ने पुणे में राहुल गांधी से भी मुलाकात भी की। कांग्रेस में अभिव्यक्ति की आजादी है, क्योंकि हमारी पार्टी में लोकतंत्र है। कांग्रेस सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। चेन्निथला ने कहा कि नसीम खान और उनके सहयोगियों ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे चुनाव अभियान में पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे।

मैं पार्टी का एक वफादार कार्यकर्ता हूं

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि मैंने अल्पसंख्यक समुदाय, उत्तर भारतीय समुदाय की भावना को अखिल भारतीय कांग्रेस तक पहुंचाया है। मेरे पत्र पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, प्रभारी रमेश चेन्निथला, प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात ने संज्ञान लिया। मैंने समाज की ओर से कुछ मुद्दे उठाए थे।

आने वाले समय में पार्टी इस पर उचित निर्णय लेगी। नसीम खान ने स्पष्ट किया है कि मैं पार्टी का एक वफादार कार्यकर्ता हूं और इंडिया आघाडी का प्रधानमंत्री बनाने के लिए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ इस लड़ाई में मजबूती से भाग लूंगा। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर मध्य मुंबई निर्वाचन क्षेत्र में इंडिया आघाडी की उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ दो लाख वोटों के ज्यादा अंतर से जीत हासिल करेंगी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments