Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedMaharashtra Assembly Election 2024: चुनाव आयोग पक्षपाती पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को...

Maharashtra Assembly Election 2024: चुनाव आयोग पक्षपाती पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को क्यों नहीं हटा रही है? नाना पटोले का सवाल

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2024) की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बावजूद चुनाव आयोग ने अभी तक विवादित पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला (Maharashtra DGP Rashmi Shukla) को पद से नहीं हटाया है। कांग्रेस पार्टी ने रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की थी लेकिन आयोग ने इसे नजरअंदाज कर दिया है। बीजेपी के कहने पर जब पश्चिम बंगाल और झारखंड के पुलिस महानिदेशक को हटाने की मांग की गई तो उन्हें तुरंत बदल दिया गया लेकिन उसी चुनाव आयोग ने अभी तक महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को नहीं हटाया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले(Nana Patole) ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि विवादास्पद और बीजेपी की मददगार पदाधिकारी रहीं शुक्ला को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए क्योंकि उनके रहते हुए ऐसा नहीं लगता कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो पाएंगे।

कांग्रेस ने रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की थी

चुनाव आयोग को भेजे पत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने 24 सितंबर 2024 और 4 अक्टूबर 2024 को पत्र भेजकर रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की थी। 27 सितंबर को जब चुनाव आयोग के अधिकारी मुंबई के दौरे पर थे, तब उस समय भी कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की थी।

पटोले ने आरोप लगाया कि पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने पुलिस आयुक्त के साथ-साथ जिला पुलिस अधिकारियों को विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने और उन्हें परेशान करने का आदेश दिया है। रश्मि शुक्ला की कार्यप्रणाली पहले भी विवादित रही है। उन्होंने विपक्षी पार्टी के नेताओं के फोन टैप किए थे और इस मामले में उनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद रश्मि शुक्ला को पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें अवैध तरीके से सेवा विस्तार दिया गया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments