Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeलोकल न्यूजसावरकर का अपमान करने वालों का चप्पल से स्वागत करती थी बालासाहेब...

सावरकर का अपमान करने वालों का चप्पल से स्वागत करती थी बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना, लेकिन उद्धव… क्या बोले बीजेपी नेता संजय पांडेय 

मुंबई: महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय ने स्वतंत्र वीर सावरकर का अपमान करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गले लगाने वाली शिवसेना (यूबीटी) पर करारा हमला बोला है। संजय पांडेय ने कहा कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना स्वातंत्र्यवीर सावरकर का अपमान करने वालों का चप्पल से स्वागत करती थी। लेकिन उनके बेटे उद्धव ठाकरे खुद चप्पल अपने सिर पर रखकर राहुल गांधी का स्वागत कर रहे है। संजय पांडेय महाविजय 2024 लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत ठाणे में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में उद्धव ठाकरे घर में बैठे थे। आज कुटुंब सम्मेलन करने पूरे महाराष्ट्र में दर-ब-दर भटक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब ढाई साल महाराष्ट्र की जनता त्राहि त्राहि कर रही थी तब उद्धव ठाकरे अपने घर में दुबक कर बैठे हुए थे। पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव हम जीत रहे हैं यह समझकर हमें शिथिल नहीं पड़ना है। उन्होंने उत्तर भारतीय समाज से कहा कि युद्ध जीतने के लिए हमें और अधिक चौकन्ना होना पड़ेगा।

Loksabha Election Date: लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित, पहले चरण का मतदान कब? यहां जानिए हर डिटेल

जीत दिलाने में उत्तर भारतीय समाज की बड़ी हिस्सेदारी

विपक्ष की समाज को बांटने की साजिश को विफल करना होगा। संजय पांडेय ने उत्तर भारतीय समाज का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में ठाणे में भाजपा-शिवसेना और एनसीपी (महायुति) के उम्मीदवार को विजय दिलाने के लिए कमर कस लें। ठाणे में महायुति के उम्मीदवार को जीत दिलाने में उत्तर भारतीय समाज की सबसे बड़ी हिस्सेदारी और सबसे बड़ा योगदान होगा। पांडेय ने उत्तर भारतीय समाज से विनती की कि चुनाव के दौरान हम सभी अपने अहंकार और रंजिश को भूलकर विजय के लिए संकल्प लें। क्योंकि हमारा लक्ष्य एक है कि अबकी बार 400 पार। इसलिए हम सब तन-मन-धन से अगले 60 दिन भारत माता को समर्पित करेंगे और ठाणे से महायुति का सांसद चुनकर भेंजेंगे।

Lok Sabha Elections 2024 in Maharashtra: महाराष्ट्र में किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान, मुंबई, ठाणे, नागपुर में कब मतदान? एक क्लिक में जानें

संजय पाण्डेय ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। हम भाग्यशाली हैं कि ऐसे नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाना है और 10 सालों में उन्हें ऐसा करके दिखाया है। पहले भी सरकारों ने निर्णय लिए हैं लेकिन वह निर्णय जाति या धर्म विशेष के तुष्टीकरण के लिए अधिक होते थे। उन्होंने कहा कि आप पीएम मोदी की योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों से मिलें और उन्हें इसके बारे में बताएं। तभी मोदी सरकार के निर्णय सार्थक होंगे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments