मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने गोवंश तस्करी और अवैध कटाई के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और बीजेपी नेता Chandrashekhar Bawankule ने कहा कि राज्य में गोवंश तस्करी करने वालों के खिलाफ जरूरत पड़ने पर MCOCA के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बावनकुले ने कहा कि “बकरीद में बकरे काटे जाते हैं, गाय नहीं।” उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महाराष्ट्र में गोवंश हत्या और तस्करी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार ने इस मामले में निगरानी बढ़ाने के लिए सर्विलांस टीमें भी तैनात कर दी हैं।
उन्होंने कहा कि गोवंश हत्या बंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी और सड़क पर किसी भी तरह की अवैध कटाई की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी पर सरकार सख्त
राजस्व मंत्री ने पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी को लेकर भी जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करे।
बावनकुले के मुताबिक घरेलू और कमर्शियल दोनों स्तरों पर जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल जमा करने से बचना चाहिए। अगर कोई कृत्रिम किल्लत पैदा करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र की जनता Narendra Modi की अपील का समर्थन कर रही है और सभी राजनीतिक दलों को देशहित में साथ आना चाहिए।
क्या है MCOCA?
MCOCA यानी महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट एक विशेष कानून है, जिसे संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों पर कार्रवाई के लिए बनाया गया था। इस कानून के तहत पुलिस को विशेष जांच और सख्त कार्रवाई के अधिकार मिलते हैं।
