Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeBreaking News6 दिसंबर को सरकारी छुट्टी घोषित! वर्षा गायकवाड ने सीएम एकनाथ शिंदे...

6 दिसंबर को सरकारी छुट्टी घोषित! वर्षा गायकवाड ने सीएम एकनाथ शिंदे को लिखा था पत्र

मुंबई: मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर वर्षा गायकवाड की मांग पर सकारात्मक रुख अपने हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 6 दिसंबर को सरकारी छुट्टी घोषित की है। वर्षा गायकवाड ने पत्र लिखकर यह मांग की थी कि भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित की जाए। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को इस बाबत एक सर्कुलर जारी कर 6 दिसंबर को छुट्टी की घोषणा की है। प्रशासन ने मुंबई शहर और मुंबई उपनगरों में राज्य के सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में छुट्टी का आह्वान किया है।

वर्षा गायकवाड ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि 6 दिसंबर को दादर स्थित चैत्यभूमि पर सभी के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करना संभव बनाने के लिए कार्यालय बंद रखे जाने चाहिए। सीएम ने वर्षा गायकवाड को इस मांग को मंजूर करते हुए शासनादेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में 6 दिसंबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित हो, सीएम एकनाथ शिंदे को वर्षा गायकवाड ने लिखा पत्र

वर्षा गायकवाड ने कहा कि बाबासाहब ने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने और गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए समर्पित कर दिया। कांग्रेस इस फैसले की सराहना करती है और स्वागत करती है। अब इस दिन सभी कार्यालय बंद रहेंगे और कई अनुयायी डॉ आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments