Thursday, May 14, 2026
No menu items!
Homeक्राइमPune Hospital Bomb Scare: हडपसर के निजी अस्पताल में संदिग्ध वस्तु मिलने...

Pune Hospital Bomb Scare: हडपसर के निजी अस्पताल में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, 7 घंटे चला ऑपरेशन

Pune Hospital Bomb Scare: पुणे के हडपसर इलाके में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सुपर स्पेशियलिटी निजी अस्पताल के टॉयलेट में कथित तौर पर जिंदा बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना सामने आई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई और पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) तुरंत मौके पर पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि यह अस्पताल कामधेनु एस्टेट पार्किंग के सामने स्थित है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही रहती है।

टॉयलेट में दिखी संदिग्ध वस्तु, मरीजों में मचा डर

अस्पताल स्टाफ की नजर जैसे ही टॉयलेट में रखी संदिग्ध वस्तु पर पड़ी, पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। एहतियातन कई हिस्सों में आवाजाही सीमित की गई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल देखा गया। कई लोग अस्पताल से बाहर निकलते भी नजर आए।

7 घंटे तक चला बीडीडीएस का ऑपरेशन

सूचना मिलने के बाद बीडीडीएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु की जांच शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, करीब सात घंटे तक जांच और सुरक्षित हैंडलिंग की प्रक्रिया चली।
बाद में टीम संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित स्थान पर लेकर गई। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वस्तु वास्तव में बम थी या कोई अन्य खतरनाक सामग्री।

अस्पताल की सुरक्षा पर उठे सवाल

इतने बड़े निजी अस्पताल के अंदर संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा जांच कितनी मजबूत है, इसे लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते संदिग्ध वस्तु का पता चलने से बड़ा हादसा टल गया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस फिलहाल अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

जांच एजेंसियां इस एंगल से भी मामले को देख रही हैं कि कहीं यह किसी व्यक्तिगत विवाद, आर्थिक लेन-देन या अस्पताल से जुड़े किसी अन्य विवाद से तो नहीं जुड़ा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments