Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयइंतजार खत्‍म! इस सप्ताह दिल्ली समेत 5 राज्यों में दस्‍तक देगा मॉनसून

इंतजार खत्‍म! इस सप्ताह दिल्ली समेत 5 राज्यों में दस्‍तक देगा मॉनसून

नई दिल्‍ली । मॉनसून फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस सप्ताह भारत को अधिकांश हिस्से को कवर कर लेगा। साथ ही इस महीने के अंत तक राजधानी दिल्ली में भी मॉनसून की दस्तक हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने एक और राहत की खबर दी है कि 27 जून यानी गुरुवार से पंजाब, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों को गर्मी से राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

कहां आने वाला है मॉनसून
मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में लू चलने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 29 या 30 जून को मॉनसून आ जाएगा। आगामी 28 जून तक हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने के आसार हैं। मानसून इस वर्ष सामान्य तारीख को ही हिमाचल में प्रवेश कर सकता है। राजस्थान में 28-29 जून तक कोटा और उदयपुर संभाग से मॉनसून एंट्री ले सकता है।

खबरें हैं कि पंजाब में मॉनसून के 30 जून से पहले पहुंचने के आसार कम हैं। चिंताजनक है कि सामान्य 35.7 मिमी बारिश के मुकाबले राज्य में 1 जून से 24 जून के बीच सिर्फ 8.8 मिमी बारिश ही हुई है। आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य में बारिश में कमी बनी हुई है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अगले 3-4 दिनों में मॉनसून हरियाणा भी पहुंच सकता है।

मॉनसून के ताजा हाल
IMD ने मंगलवार को जानकारी दी है कि अगले 3 दिनों में गुजरात और उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों में मॉनसून के बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनती नजर आ रही हैं। इसके अलावा मॉनसून मध्य प्रदेश के भी कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। साथ ही छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के बचे हिस्सों में भी मॉनसून पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी इसकी दस्तक के आसार हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments