Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिबढ़ते ट्रैफिक और भीड़भाड़ से मुंबईकर परेशान, हल निकाले सरकार: वर्षा गायकवाड

बढ़ते ट्रैफिक और भीड़भाड़ से मुंबईकर परेशान, हल निकाले सरकार: वर्षा गायकवाड

मुंबई: पूर्व मंत्री और मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा और विधायक प्रो. वर्षा गायकवाड ने बुधवार को कहा कि वाहनों के यातायात में लगातार बढ़ोतरी, भीड़भाड़ और गड्ढों से भरी सड़कों के कारण मुंबईकरों को परेशानी हो रही है। वर्षा गायकवाड ने नागपुर शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में ये बात कही। साल 2022-23 के आंकड़ों के आधार पर राज्य भर में वाहनों की संख्या 4.3 करोड़ थी।

वर्षा गायकवाड ने कहा कि इनमें से 10% यानी लगभग 45 लाख वाहन केवल मुंबई में है। उस हिसाब से वाहनों का घनत्व 2,250 प्रति किलोमीटर है। परिणामस्वरूप, मुंबई में बड़ी संख्या में वाहन एक समस्या बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें: किसानों के लिए एकमुश्त कर्ज माफी की घोषणा करें, नागपुर में सरकार के खिलाफ नाना पटोले का मोर्चा

यात्रियों और पैदल चलने वालों को बहुत परेशानी

वर्षा गायकवाड ने कहा कि जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड, एलएंडटी कंपनी के पास का फ्लाईओवर, पवई में आईआईटी के पास जंक्शन, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मलाड से अंधेरी तक का इलाका, भांडुप पंपिंग स्टेशन, भायखला सिग्नल क्षेत्र, ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर सायन फ्लाईओवर और सोमैया मैदान के पास रोजाना भारी ट्रैफिक जाम होता है।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा फैसला! 76 कानूनों को रद्द करने का बिल राज्यसभा में पास

वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं। यात्रियों और पैदल चलने वालों को बहुत परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए, यातायात और भीड़ की समस्या को जल्द से जल्द हल किया जाना चाहिए।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments