संसद में घुसे तीन घुसपैठियों में से एक महाराष्ट्र के लातूर का है। 
Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeक्राइमParliament Security breach: विजिटर्स गैलरी से लोकसभा में कूदे दो लोग, संसद...

Parliament Security breach: विजिटर्स गैलरी से लोकसभा में कूदे दो लोग, संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, एक का कनेक्शन महाराष्ट्र से!

नई दिल्ली: संसद भवन में दो लोगों के विजिटर्स गैलरी से लोकसभा हॉल में कूदने की घटना घटी है। इस मामले में संसद के बाहर से सुरक्षा गार्डों ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक मराठवाड़ा के लातूर का रहने वाला है। एक प्रदर्शनकारी अमोल शिंदे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और बताया जा रहा है कि वह लातूर का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक इन लोगों ने मैसूर के एक सासंद के नाम पर पास बनवाया था। इनमें से दूसरे व्यक्ति का नाम सागर बताया जा रहा है। जबकि तीसरी युवती नीलम सिंह है। सागर लोकसभा के अंदर कूदा था।

इस बीच संसद पर हुए आतंकी हमले को आज 22 साल हो गए हैं। उसी दिन उस वक्त हंगामा मच गया जब कुछ युवा संसद में घुस गए और सांसदों की बेंच पर चढ़ गए। फ़िलहाल संसद की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बहरहाल इस बात की छानबीन शुरू है कि इन लोगों के संसद में इस तरह से दाखिल होने की असल वजह क्या है?

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments