Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedगुजरात में 10 पदों पर होना थी भर्ती, इंटरव्‍यू देने पहुंचे 1,800...

गुजरात में 10 पदों पर होना थी भर्ती, इंटरव्‍यू देने पहुंचे 1,800 युवक, रेलिंग टूटने से नीचे गिरे

भरूच। झगड़िया में गुजरात औद्योगिक विकास निगम परिसर में स्थित इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा विज्ञापन देकर 10 पदों के लिए सोमवार को अंकलेश्वर के लॉर्ड्स प्लाजा होटल में ओपन इंटरव्‍यू के लिए युवकों को बुलाया था। वॉक-इन इंटरव्यू के दौरान करीब 1,800 युवक इंटरव्‍यू देने के लिए पहुंच गए। होटल में भीड़ होने से रेलिंग टूट गई और युवक नीचे गिर गए।

इंटरव्यू के दौरान भीड़ से रेलिंग टूटने औरअभ्यर्थियों के नीचे गिर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जहां कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है तो अब राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इस पर सफाई भी दी है। बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें कहा जा रहा है कि कुछ अभ्यर्थी रोजगार के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से यहां पर रेलिंग टूट गई और कुछ छात्र नीचे भी गिर गए।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक पर शेयर करते हुए गुजरात कांग्रेस ने लिखा है, भाजपा की सरकार के 30 साल के शासन काल में गुजरात में सबसे ज़्यादा बेरोजगारी। देश का सब से बड़ा कैंसर बेरोजगारी है, चुनाव से पहले हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करना और बाद में वादा पूरा न करना भाजपा की पुरानी आदत है। गुजरात में अंकलेश्वर की होटल के बाहर हजारों युवक इंटरव्यू देने पहुंचे। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी एक्स पर लिखा है कि ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ भारत में महामारी का रूप ले चुकी है और भाजपा शासित राज्य इस बीमारी का ‘एपिसेंटर’ बन गए हैं। एक आम नौकरी के लिए कतारों में धक्के खाता भारत का भविष्य ही नरेंद्र मोदी के अमृतकाल की हकीकत है।

इस पूरे मामले पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने जिस कंपनी में भर्ती निकाली गई थी, उसकी विज्ञप्ति शेयर की। इसके साथ ही एक्स पर लिखा है, अंकलेश्वर के एक वायरल वीडियो के जरिए गुजरात को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वॉक-इन इंटरव्यू विज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अनुभवी उम्मीदवारों की आवश्यकता है, जिसका अर्थ है कि वे पहले से ही कार्यरत हैं। इस प्रकार, यह दावा करना कि ये व्यक्ति बेरोजगार हैं, निराधार है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments