Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसपेटीएम से बाहर हुई सॉफ्टबैंक, जून तिमाही में 15 करोड़ डॉलर का...

पेटीएम से बाहर हुई सॉफ्टबैंक, जून तिमाही में 15 करोड़ डॉलर का उठाया घाटा

नई दिल्ली (New Delhi)। संकट की दौर से गुजर रही ऑनलाइन पेमेंट मंच (Online payment platform) पेटीएम (Paytm) को एक और झटका लगा है। जापान (Japan) की इनवेस्टमेंट बैंक सॉफ्टबैंक (Investment bank SoftBank) ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन (One97 Communication) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। बैंक ने अप्रैल-जून तिमाही में 15 करोड़ डॉलर का घाटा होने के बाद यह कदम उठाया है।

सूत्रों ने शनिवार को दी जानकारी में बताया कि जापान की सॉफ्टबैंक ने 10-12 फीसदी के नुकसान के साथ पेटीएम से अपना कारोबार समेट लिया है। जापान की सॉफ्टबैंक निवेश शाखा सॉफ्टबैंक विजन फंड अप्रैल-जून तिमाही में लगभग 150 मिलियन डॉलर के नुकसान के साथ पेटीएम से बाहर हो गई है। साल 2021 में कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले सॉफ्टबैंक के पास पेटीएम में करीब 18.5 फीसदी हिस्सेदारी थी।

उल्‍लेखनीय है कि जापान की सॉफ्टबैंक ने 2017 में किस्तों में पेटीएम ब्रांड की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में करीब 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments