Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयउत्तराखंड: चिरबासा के पास भूस्खलन, तीन की मौत और 10 लोग मलबे...

उत्तराखंड: चिरबासा के पास भूस्खलन, तीन की मौत और 10 लोग मलबे में दबे

चिरबासा. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रविवार को हादसा हो गया. केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए हैं. हादसा चिरबासा के पास हुआ है. राहगीरों की सूचना पर प्रशासन मदद लेकर पहुंचा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुट गईं हैं. प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चिरबासा के पास भूस्खलन की सूचना है. इस हादसे में कुछ यात्रियों की मलबे में दबने से मौत की खबर है. हादसे का शिकार हुए कुछ घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. भूस्खलन से पैदल मार्ग पूरी तरीके से बाधित हो गया है. पैदल मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर पड़े हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह रास्ता केवल पैदल जाने वालों के लिए है. इस रास्ते पर चार पहिया वाहन नहीं चलते हैं.

बचाव टीम रास्ते से मलबे को हटाने में जुटी हुई है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक ही पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे. किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला. मलबे में 8-10 से लोग दब गए. इनमें से 3 की मौत हो गई. इस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की खबर दुःखद है. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं.

एक अधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इनकी पहचान की जा रही है. इनके घरवालों को भी सूचना भेजी जाएगी. घटनास्थल से जल्द से जल्द मलबे को हटा लिया जाएगा. अभी फिलहाल, राहगीरों को उस रास्ते से जाने पर मना किया जा रहा है.हाल के दिनों में बारिश के कारण उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं हैं. दो दिन पहले मसूरी-देहरादून हाइवे पर भूस्खलन हुआ था, जिसके कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी.

भूस्खलन के मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतक किशोर अरुण पराटे ( 31) महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं. मृतक सुनील महादेव काले (24) महाराष्ट्र के जालना के रहने वाले हैं. मृतक अनुराग बिष्ट, रुद्रप्रयाग तिलवाड़ा के रहने वाले हैं.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments