Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में जल संकट: मटका फोड़ राजनीति, आज रविवार को भाजपा ने...

दिल्ली में जल संकट: मटका फोड़ राजनीति, आज रविवार को भाजपा ने तो शनिवार को कांग्रेस ने फोड़े मटका

नई दिल्ली। दिल्‍ली में जल संकट गहराता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस आप सरकार को घेरने के लिए मटका फोड़ प्रदर्शन कर रहीं हैं। रविवार को भाजपा ने मटका फोड़ प्रदर्शन कर जल संकट पर आप सरकार को घेरा तो इसके पहल शनिवार को कांग्रेस ने भी 208 ब्‍लाकों में ऐसा ही प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन की राजनीति के बीच जनता पानी के लिए मोहताज हो रही है। पानी की किल्लत को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध-प्रदर्शन के साथ ही इस मुद्दे पर भाजपा सांसद भी सरकार को घेरने में जुटे हैं। पेयजल संकट पर भाजपा ने रविवार को दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया है। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के खिलाफ नजफगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, दिल्ली में जल संकट का अगर कोई जिम्मेदार है तो वह अरविंद केजरीवाल और आप सरकार है। दिल्ली में जल संकट प्राकृतिक नहीं है। इनकी लापरवाही, पानी की चोरी, पानी की बर्बादी मूल कारण है जिसकी वजह से दिल्ली में जल संकट है। 10 साल से आप की सरकार है, 2024 तक हर घर जल का वादा अरविंद केजरीवाल ने किया था, उस वादे का क्या हुआ? नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली में पानी की कमी को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ मटका-फोड़ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

इसके पहले शनिवार को सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मुनक नहर के पास जाकर पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी को घेरा था। उन्होंने कहा था कि हरियाणा सरकार की ओर से दिए जा रहे पानी को स्टोर करने के लिए दिल्ली सरकार के पास जगह नहीं है और कमियों को छिपाने के लिए वे हरियाणा सरकार पर ठीकरा फोड़ रही है। जल मंत्री आतिशी बार-बार यह कहकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही हैं कि हरियाणा सरकार की ओर से पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। जल बोर्ड एक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

दिल्ली के अंदर जल संकट हर पल गंभीर रूप ले रहा है। यमुना में जल स्तर नीचे जाने से पानी का उत्पादन कम हो रहा है। जिससे पानी की किल्लत पैदा हुई है। दिल्ली के लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं। दिल्ली दूसरे राज्यों से मिलने वाले पानी पर निर्भर है। इन सबके बीच रविवार को दिल्ली के आप विधायक केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलने पहुंचे। हालांकि उनसे मुलाक़ात नहीं हुई है। आप विधायकों ने बताया कि हमने उनके आवास, कार्यालय और अन्य सभी माध्यमों से पत्र दे दिया है। आप विधायक राखी बिड़ला ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने शनिवार को मंत्री सीआर पाटिल को पत्र दिया और रविवार को हमारा प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर गया लेकिन हमें जानकारी मिल रही है कि वह अपने आवास पर नहीं हैं। हम मंत्री से अनुरोध करना चाहते हैं कि दिल्ली में पानी की कमी के मुद्दे पर ध्यान दें।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments